HomeJaunpurJaunpur News: फाइलेरिया लिम्फोडिमा मरीजों के लिये रुग्णता प्रबन्धन एवं दिव्यांगता रोकथाम...

Jaunpur News: फाइलेरिया लिम्फोडिमा मरीजों के लिये रुग्णता प्रबन्धन एवं दिव्यांगता रोकथाम के लिये लगा कैम्प

-

  • फाइलेरिया लिम्फोडिमा मरीजों के लिये रुग्णता प्रबन्धन एवं दिव्यांगता रोकथाम के लिये लगा कैम्प

तेजस टूडे सं.
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पिलखिनी में जिला मलेरिया अधिकारी सुनील यादव के नेतृत्व में सीएचओ लक्ष्मी विश्वकर्मा और क्षेत्रीय आशाओं के सहयोग से डीओ पाथ अमरेश कुमार की उपस्थिति में फाइलेरिया लिम्फोडिमा मरीजों के लिये रुग्णता प्रबंधन एवं दिव्यांगता रोकथाम कैम्प लगा जहां फाइलेरिया मरीजों को हाथ—पैर की नियमित साफ सफाई, धुलाई, एक्सरसाइज, उचित आकार के चप्पल सैंडल पहनने, कटने, जलने, चोट लगने से बचाव, एक्यूट अटैक प्रबंधन आदि के बारे में विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। फाइलेरिया के कारण, लक्षण बचाव जांच उपचार आदि की जानकारी दी गई। मच्छरों से बचाव एवं उनकी रोकथाम के बारे में जागरूक किया गया।
प्रशिक्षण के उपरांत समस्त 15 फाइलेरिया लिम्फोडिमा मरीजों को एमएमडीपी किट भी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में बीमारी प्रबंधन आदि की जानकारी एवं एमएमडीपी किट पाकर मरीजों ने काफी खुशी जताई। फाइलेरिया मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलने वाला एक संक्रामक रोग होता है जिसका परिजीवी वुचरेरिया बैंकराफ्टी होता है। इसका मच्छर रुके हुए पानी में पैदा होता है। फाइलेरिया में मुख्यतः हाथ, पैर, स्तन, अंडकोष में सूजन आ जाती है, पेशाब का रंग दूधिया काईलुरिया रोग हो जाता है। समय पर जांच उपचार न मिलने पर यह लाइलाज हो जाता है। नियमित रूप से एक्सरसाइज, योग, साफ सफाई, धुलाई आदि रुग्णता प्रबंधन, केयर अपना कर, मच्छरों से बचाव कर फाइलेरिया संक्रमण और उसके दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

जन्मदिन पर नितेश तिवारी का खास तोहफा: रिलीज हुआ भावनाओं से भरपूर गीत “तेरी शिकायतें”

जन्मदिन पर नितेश तिवारी का खास तोहफा: रिलीज हुआ भावनाओं से भरपूर गीत "तेरी शिकायतें मुंबई। संगीतकार, गायक, फिल्म निर्देशक और निर्माता नितेश तिवारी ने अपने...

Jaunpur News: 124 वर्ष पुराने सरपतहां थाने का हुआ कायाकल्प

124 वर्ष पुराने सरपतहां थाने का हुआ कायाकल्प थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह की पहल से बना स्मार्ट पुलिस स्टेशन जनसहयोग एवं नवाचार का संगम, तुलसी...

Jaunpur News: सुजानगंज में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

सुजानगंज में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजनतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय विकास खंड...

Jaunpur News: जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजनतेजस टूडे सं. विकाश यादव बक्शा, जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular