HomeJaunpurJaunpur News: ब्रह्माकुमारी बहनों ने राज्यमंत्री को बांधा रक्षा सूत्र

Jaunpur News: ब्रह्माकुमारी बहनों ने राज्यमंत्री को बांधा रक्षा सूत्र

  • ब्रह्माकुमारी बहनों ने राज्यमंत्री को बांधा रक्षा सूत्र

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्थान की बहनों ने रविवार को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चंद्र यादव के कार्यालय पहुंचकर उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान बहनों ने राज्यमंत्री को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और सकारात्मक संकल्प से जुड़े संदेश भी दिये।

इस दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों ने राज्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर मिठाई खिलायी जिसके बाद बहनों ने राज्यमंत्री को कुछ सूत्र वाक्य लिखे हुये कार्ड दिया और उनमें से किसी एक कार्ड का चयन करने के लिये कहा। राज्यमंत्री ने एक कार्ड का चयन किया। जब बहनों ने कार्ड खोलकर उस पर लिखा संदेश पढ़ा तो उसमें लिखा था— “आप असंभव कार्य को भी दृढ़ निश्चय के साथ पूरा करेंगे।” यह संदेश सुनते ही पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मौके पर मौजूद लोगों ने इसे दृढ़ संकल्प, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का प्रेरणादायक संदेश बताया।

इस अवसर पर बीके रुचि, बीके संगीता, बीके विनीता, बीके सुनीता सहित ब्रह्माकुमारी बहनों ने राज्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधते हुये मिठाई खिलाई। इसके पश्चात कार्यालय प्रभारी ब्रह्मेश शुक्ला, पीआरओ मनीष श्रीवास्तव, स्टाफ आशुतोष अस्थाना, आकाश समेत कार्यालय के अन्य कर्मचारियों को भी रक्षा सूत्र बांधकर मिठाई खिलायी गयी।

 

 

 

 

Must Read