Jaunpur News : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को भाजपाजनों ने दी श्रद्धांजलि
जौनपुर। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह एक कुशल प्रशासक ही नहीं, वरन संवेदनशील राजनेता और लोकप्रिय मुख्यमंत्री भी थे। लोक कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय ही नहीं, बल्कि हम सबके लिए अनुकरणीय भी है। वे हमेशा हम सबकी स्मृतियों में जीवित रहेंगे और सार्वजनिक जीवन में कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे। उपरोक्त बातें भारतीय जनता पार्टी जौनपुर नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कही।

संगोष्ठी का आयोजन नगर उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव के आवास पर किया गया। संगोष्ठी का संचालन नगर महामंत्री सतीश सिंह त्यागी ने किया। आए हुए अतिथियों का आभार नगर महामंत्री राजेश गुप्ता ने प्रकट किया। संगोष्ठी में प्रमुख रूप से डा. डी.सी. मौर्या, नगर उपाध्यक्ष बसंत प्रजापति, राजेश कन्नौजिया, डा. कमलेश निषाद, नगर मंत्री निशाकांत द्विवेदी, नगर मीडिया प्रभारी श्रीकांत श्रीवास्तव, कटघरा शक्ति केंद्र संयोजक पंकज श्रीवास्तव, नगर आईटी संयोजक अंकित गुप्ता, सोशल मीडिया संयोजक सुधांशु विश्वकर्मा, युवा नेता आयुष अस्थाना सहित तमाम भाजपाजन उपस्थित रहे।