Tuesday, March 10, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: वोट चोरी का काय कर रही भाजपा: तूफानी सरोज

Jaunpur News: वोट चोरी का काय कर रही भाजपा: तूफानी सरोज

-

  • वोट चोरी का काय कर रही भाजपा: तूफानी सरोज

  • कार्यक्रम में दिखी भाईचारे, श्रद्धा एवं सामाजिक समरसता की अनोखी झलक

  • हिसामपुर में मनायी गयी सन्त शिरोमणि रविदास की जयन्ती

तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के हिसामपुर ग्राम में शनिवार की शाम संत शिरोमणि रविदास की जयंती श्रद्धा व उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे क्षेत्रीय विधायक तूफानी सरोज ने संत रविदास व बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद कर उनके बताये हुये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। तत्पश्चात् सभा को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास एक महान समाज सुधारक, कवि, समानता, सामाजिक समरसता और मानव जाति एकता के प्रतीक है, उनका एक प्रसिद्ध वाक्य मन चंगा तो कठौती में गंगा, मन की पवित्रता को ही सच्ची भक्ति मानता है।

उन्होंने कहा कि जो समाज अपने पूर्वजों को याद नहीं करता है, उसका इतिहास समाप्त हो जाता है। यूजीसी को लेकर कहा कि जिस तरह से देशभर में यूजीसी का विरोध किया जा रहा है, उससे साफ हो गया कि इस धरती पर मुसलमान दूर—दूर तक हमारा विरोधी नहीं है। अगर विरोधी कोई है तो इसी सत्ता में बैठे मनुवादी किस्म के लोग है जिनके इशारे पर सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा करके स्टे करा दिया गया, ताकि एससी पिछड़ा वर्ग को हक अधिकार नहीं मिल सके। लॉकेट, चेन व साइकिल चोर का नाम आप लोग सुने होंगे लेकिन वोट चोर का नाम कभी नहीं सुने होंगे, मगर ये भाजपा वोट चोर का काम कर रही है। ये वोट चोर हैं। ये लोग हिंदुत्व के नाम पर कहते हैं कि हम लोग एक हैं लेकिन कही नहीं एक हैं। केवल वोट लेने के लिए हिंदुत्व का नारा लगाते हैं और वोट लेने के बाद जातीय के भावना से देखते हैं।

इस अवसर पर आरती अशोक महाजन, संजय राजभर, भगवती चंद सरोज, पवन मंडल, जितेंद्र यादव, धनंजय निगम, संजीव भारती, अवनीश कुमार समेत भारी संख्या में महिला, पुरुष आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्लाक प्रमुख जय प्रकाश राम ने किया। वहीं कार्यक्रम में भाईचारे, श्रद्धा और सामाजिक समरसता की एक अनोखी झलक देखने को मिली।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण सीएमओ ने दिये मूल मंत्र, कहा: देखभाल के साथ दें जरूरी जानकारीतेजस टूडे...

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित राष्ट्र एवं समाज निर्माण के लिये आगे आयें महिलाएं एवं बेटियां: कुलपतितेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़।...

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौत

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौततेजस टूडे ब्यूरो राजू पाल भिवंडी, मुम्बई। नासिक एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा...

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओ

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओतेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। जुपिटर ऑडिटोरियम इंदिरा गांधी...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular