Jaunpur News : वर्गवाद नहीं देखती भाजपाः महेश चन्द्र श्रीवास्तव

Jaunpur News : वर्गवाद नहीं देखती भाजपाः महेश चन्द्र श्रीवास्तव

भाजपा का सदस्यता ग्रहण समारोह सम्पन्न

पुष्पेन्द्र सिंह
केराकत, जौनपुर। स्थानीय नगर के पब्लिक इण्टर कालेज के मैदान में बुद्धवार को दोपहर भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण समारोह का क्षेत्रीय विधायक दिनेश चौधरी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष भाजपा काशी क्षेत्र महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीब, वंचित, शोषित आम जनमानस के लिये कार्य करती है, आज उत्तर प्रदेश विकाश के लिये देश मे जाना जाता है तथा वर्ग वाद नहीं देखती। कार्यक्रम में धरौरा निवासी नरेन्द्र सिंह ने अपने 12 सौ कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थामा। वहीं डेहरी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फरहान अहमद ने अपने डेढ़ सौ कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।

वहंी क्षेत्र के तमाम गांवों से अपने जनप्रतिनिधियो के साथ 2940 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि केके सिंह, प्रमुख विनय सिंह, ब्रिजेश सिंह, संजय पाण्डेय, सर्वेश दीक्षित, रामसमुझ निषाद, रणजीत सिंह, संजय सिंह, अभय सिंह, रामचन्द्र राय, पूर्व विधायक अशोक सोनकर, आरडी चौधरी, मीडिया प्रभारी गौतम मिश्र आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामविलास पाल एवं संचालन महेन्द्र यादव ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent