Sunday, March 8, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता—2025 के विजेता विशाल प्रजापति को भाजपा जिलाध्यक्ष...

Jaunpur News: नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता—2025 के विजेता विशाल प्रजापति को भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया सम्मानित

-

  • नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता—2025 के विजेता विशाल प्रजापति को भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया सम्मानित

तेजस टूडे सं.
डा. इम्तियाज
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 के स्वर्ण पदक विजेता विशाल प्रजापति को उनके आवास पर स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। उन्होंने विशाल की उपलब्धि को जिले और प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण बताया। उल्लेखनीय है कि जनपद के ग्रामसभा हमजापुर निवासी अवध नारायण प्रजापति के पौत्र एवं एड. सुधाकर प्रजापति के सुपुत्र विशाल प्रजापति ने बीते 30/31 दिसंबर 2025 को उड़ीसा ताइक्वांडो यूनियन द्वारा आयोजित 8वीं नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया। इस उपलब्धि से उन्होंने न केवल अपने गांव और जिले, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

विशाल जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आर.एन. टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोदकरपुर के कक्षा 8 का छात्र हैं। पढ़ाई के साथ विशाल ने ताइक्वांडो अकादमी जौनपुर, सपोर्टेड बाई ताइक्वांडो परफॉर्मेंस सेंटर (टी.पी.सी) के प्रशिक्षक अभिनव मोदनवाल, नितेश सेठ एवं रजनीश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर यह मुकाम हासिल किया। सम्मान समारोह में टी.पी.सी प्रशिक्षक टीम, डॉ. पी.के. सिंह, सुनील यादव उर्फ मम्मन प्रमुख प्रतिनिधि करंजाकला, बसंत प्रजापति सभासद, राहुल प्रजापति, विरेन्द्र प्रजापति, विनोद प्रजापति, मनोज मिश्र एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष कलेक्ट्रेट जौनपुर, आलोक शुक्ल एडवोकेट, महेन्द्र प्रजापति संस्थापक चक्रदूत प्रजापति समाज, देवेंद्र प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, प्रभाकर प्रजापति, डा. विनय प्रजापति, पवन प्रजापति, एडवोकेट अजय प्रजापति, एडवोकेट राजेश प्रजापति, सुजीत सिंह, संजय पाठक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

सीडीओ की अध्यक्षता में गौआश्रय स्थलों की जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न

सीडीओ की अध्यक्षता में गौआश्रय स्थलों की जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्नतेजस टूडे सं. राहुल तिवारी अलीगढ़। मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार की...

समस्या नहीं, समाधान की संस्कृति

समस्या नहीं, समाधान की संस्कृति खैर में सम्पूर्ण समाधान दिवस बना जवाबदेह प्रशासन का उदाहरण जनमानस ने सीधे प्रशासनिक अधिकारियों को बतायीं अपनी समस्याएंतेजस...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का जागृति ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागत

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का जागृति ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागततेजस टूडे ब्यूरो जयशंकर दूबे सुलतानपुर। सुलतानपुर पहुंचे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का जागृति ब्राह्मण समाज...

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओतेजस टूडे ब्यूरो एनके मिश्र लखीमपुर खीरी। आमजन की...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular