Tuesday, March 10, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: बाबा साहब के संविधान ने सबको दिया बराबरी का अधिकार:...

Jaunpur News: बाबा साहब के संविधान ने सबको दिया बराबरी का अधिकार: डा. हरेन्द्र

-

  • बाबा साहब के संविधान ने सबको दिया बराबरी का अधिकार: डा. हरेन्द्र

  • सैदपुर में भारत रत्न भीमराव अंबेडकर, भगवान बुद्ध एवं रविदास जी की मूर्ति का हुआ अनावरण

तेजस टूडे सं.
बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। देश को बाबा साहब भारत रत्न भीमराव अंबेडकर ने संविधान के जरिए सभी को बराबरी का अधिकार दिया। उक्त बातें गुरुवार को सिरकोनी ब्लॉक के सैदपुर गांव में भारत रत्न भीमराव अंबेडकर, भगवान बुद्धि व संत रविदास के मूर्ति का अनावरण करने के पश्चात पूर्व विधायक डॉ हरेन्द्र सिंह ने कही।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र की वर्तमान मोदी सरकार ने बाबा साहब अंबेडकर को सम्मान देने का काम किया। सरकार ने उन्हें भार तरत्न देकर उनके प्रति अपनी सोच को दिखाया। आज सरकार विकास के कार्यों को बिना भेदभाव के जिस प्रकार से अंजाम दे रही है। गरीबों के विकास का जितना कार्य केंद्र की सरकार ने 2014 से तथा 2017 से प्रदेश की सरकार ने किया, उसे कोई भी नकार नहीं सकता। अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए। उनके विचारों से हम अपने जीवन को बदल सकते हैं।

इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख बंशराज सिंह ने कहा कि समाज में छुआछूत को खत्म करने का बहुत बड़ा योगदान बाबा साहब अंबेडकर का रहा। साथ ही समाजसेवी आशुतोष सिंह ने कहा कि हमें बाबा साहब अंबेडकर ने एक ऐसा संविधानिक व्यवस्था को दिया है जिससे हम समाज में कहीं सिर उठाकर बात कर सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन रामजतन गौतम तथा संचलान विजय गौतम ने किया। इस अवसर पर रामवचन गौतम, नीरज सिंह, विनय कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश चन्द्र जायसवाल, शैलेंद्र सिंह, गोलू सिंह, साधु सिंह, शशिकांत पाठक, प्रमोद बरनवाल पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत जफराबाद, राजमणि गौतम, रामधनी गौतम, समरु राम, शीत कुमार, अमरनाथ गौतम, बीरबल कुमार सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण सीएमओ ने दिये मूल मंत्र, कहा: देखभाल के साथ दें जरूरी जानकारीतेजस टूडे...

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित राष्ट्र एवं समाज निर्माण के लिये आगे आयें महिलाएं एवं बेटियां: कुलपतितेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़।...

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौत

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौततेजस टूडे ब्यूरो राजू पाल भिवंडी, मुम्बई। नासिक एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा...

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओ

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओतेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। जुपिटर ऑडिटोरियम इंदिरा गांधी...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular