Jaunpur News: घर में घुसकर मारपीट, 4 नामजद समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज

  • घर में घुसकर मारपीट, 4 नामजद समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज

तेजस टूडे सं.
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टीनरेन्द्रपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 4 नामजद आरोपितों समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उक्त गांव निवासी त्रयंबकेश्वर तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह अपने छोटे भाई मृत्युंजय के साथ घर के सामने बैठे थे। इसी दौरान गांव के सुमित तिवारी, आयुष तिवारी, देवेंद्र तिवारी तथा उनके कुछ अन्य साथी वहां पहुंचे और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडा व लोहे की सरिया से हमला कर दिया।
पीड़ित के अनुसार मारपीट से बचने के लिए उसका भाई घर के अंदर भाग गया लेकिन आरोपित वहां भी पहुंच गए और घर में घुसकर दोनों भाइयों की पिटाई कर दी। घटना में त्रयंबकेश्वर के सिर में तथा मृत्युंजय की पीठ व हाथ की अंगुली में चोटें आईं। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि जाते समय आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA