HomeJaunpurJaunpur News: एशियन गेम्स ब्रोंज मेडलिस्ट रोहित यादव ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों का...

Jaunpur News: एशियन गेम्स ब्रोंज मेडलिस्ट रोहित यादव ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों का बढ़ाया हौंसला

  • एशियन गेम्स ब्रोंज मेडलिस्ट रोहित यादव ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों का बढ़ाया हौंसला

तेजस टूडे सं.
संजय शुक्ला
जौनपर। बाला गुरु स्मृति जिलास्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन हुआ जहां जौनपुर से 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद एशियन गेम्स ब्रोंज मेडलिस्ट रोहित यादव ने सभी खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया। अतिथि सभाजीत यादव मैराथन गोल्ड मेडलिस्ट ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। रोहित यादव ने खिलाड़ियों को बताया कि आप प्रेक्टिस करें तो रोजाना प्रेक्टिस करें। आधे घंटे प्रैक्टिस करें। रोजाना प्रैक्टिस करें। अधिक से अधिक ताले का सेवन न करें और अपने लक्ष्य की तरफ अग्रसर रहें।

इस दौरान श्री यादव ने गोल्ड मेडल में वीरांगना मिश्रा, विराट मिश्रा, कृतिका सिंह, शिव सिंह, आंधी केसरी, अन्नू पटेल, रिद्धि तिवारी, शिवानी दुबे, वेदांत उपाध्याय, अथर्व ड्यूटी सम्मानित किया। साथ ही गोल्ड मेडल फॉर सिल्वर मेडल में कुणाल, आदित्य, रुद्रांश आदि खिलाड़ियों में भाग लेकर मैच को सम्पन्न कराया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्रवीण मिश्रा ने बताया कि आज रोहित यादव के आने से खिलाड़ियों में हौसला बढ़ेगा। उनका मनोबल बढ़ेगा। इसी कड़ी में हर साल हमारा मैच होता है। जिला, इंटर, स्कूल और स्टेट लेवल का यह मैच खेल फिटनेस मुहिम और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाता है। इस अवसर पर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष तरुण शुक्ला, मिशन वीरांगना खेल ट्रस्ट की अध्यक्ष शिवानी मिश्रा, डा. आशुतोष मिश्रा एडवोकेट, अमित तिवारी, अश्वनी दुबे, मनोज मिश्रा के अलावा सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ी के साथ अभिभावक भी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read