HomeJaunpurJaunpur News: नीट परीक्षा उत्तीर्ण करके अश्विनी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

Jaunpur News: नीट परीक्षा उत्तीर्ण करके अश्विनी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

    • नीट परीक्षा उत्तीर्ण करके अश्विनी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

    • पहले ही प्रयास में रचा इतिहास, परिवार में हर्ष का माहौल

    • लोगों ने कहा— अश्विनी की सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिये प्रेरणादायक

    तेजस टूडे सं.
    विनोद कुमार
    केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी अश्विनी सिंह पुत्र अविनाश सिंह उर्फ बब्बू नीट-यूजी 2026 परीक्षा में पहले ही प्रयास में 720 में से 648 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक 1553 और सामान्य वर्ग में 856वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, उनके इस उल्लेखनीय सफलता पर परिवार व गांव में हर्ष का माहौल व्याप्त है।

    शनिवार को जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पप्पू सरोज की दुकान पर आयोजित एक बैठक में वरिष्ठ पत्रकार दीप नारायण सिंह, पूर्व प्रधान ओम प्रकाश, राम मनोहर श्रीवास्तव, संतोष सिंह, कल्लू सिंह, सुनील निषाद, विनोद ठेकेदार सहित अन्य लोगों ने अश्विनी को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दिया। साथ ही उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अश्विनी की सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। कठिन परिश्रम और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

     

     

     

     

Must Read