क्षमता से अधिक बच्चों को शिक्षित करने का जज्बा रखते हैं अशोक
बच्चों संग बैठकर मिड—डे—मील का स्वाद चखकर दे रहे सद्भाव का सन्देश
सहायक अध्यापिका पत्नी समेत समस्त स्टाफ भी देता है सहयोग
तेजस टूडे सं.
सुनील शर्मा
जौनपुर। कहते हैं कि अगर खुद पर विश्वास और कुछ कर लेने का जज्बा हो तो कठिन से कठिन मुश्किल भी आसान हो जाती है। ठीक ऐसा ही जज्बा शाहगंज ब्लाक अंतर्गत सबरहद कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यपक अशोक सोनकर के अंदर है। विश्वास इतना कि खुद स्कूल के बच्चों के साथ पात में बैठकर एमडीएम का स्वाद लेते हैं। ताकि बच्चों में भी ये विश्वास जागृत हो कि कोई भेदभाव नहीं है और बच्चे भी उसी विश्वास, लगन और मेहनत के साथ शिक्षा ले रहे हैं। अगर विद्यालय के सवारने की बात की जाए तो वह काबिलेतारीफ है जिसमें खुद उनकी धर्मपत्नी पुष्पा सोनकर के साथ और भी स्टाफ अपनी मेहनत से विद्यालय को संवारा है। सबसे दीगर यह कि बच्चों के हिसाब से अध्यापक कम हैं, फिर प्रधानाध्यापक के मेहनत को देखते हुए अन्य अध्यापक भी बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं जिसका परिणाम रहा कि प्रधानाध्यापक को राज्य अध्यापक पुरस्कार से नवाजा गया।
मालूम हो कि जिले में 2807 परिषदीय विद्यालय संचालित होते हैं। इनमें से एक विद्यालय शाहगंज ब्लाक अंतर्गत सबरहद कम्पोजिट विद्यालय है जिसमें वर्तमान में 605 बच्चे नामांकित हैं। जिसके लिए प्रधानाध्यापक समेत 11 शिक्षक तैनात हैं जबकि कक्षा पांच तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए 35 बच्चों पर एक शिक्षक और कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए एक शिक्षक पर 30 बच्चों पर दारोमदार है। ऐसे में देखा जाए तो वर्तमान में 55 बच्चों को एक शिक्षक शिक्षा दे रहे हैं।
बातचीत के दौरान प्रधानाध्यापक अशोक सोनकर ने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसवरहद में मेरा पदस्थापन वर्ष 2007 में हुआ था। इसके बाद से मैंने पूरी लगन और मेहनत से विद्यालय को अलग रूप दिया जिसमें बच्चों के लिए हर सुविधा उपलब्ध है। मैंने उसके विद्यालय में लगातार ग्रीनरी पर विशेष ध्यान दिया। ग्रीनरी को बचपन से मेरी शौक थी। उन्होंने बताया कि विद्यालय आज एक खूबसूरत वाटिका की तरह हो गया है। विद्यालय सुन्दर और अधिक सुविधा वाला बन गया है। अशोक ने बताया कि बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर एमडीएम का आनंद ही कुछ और है।
उन्होंने बताया कि शासन के सहयोग से मैंने विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा, बच्चों से कम्प्यूटरीकृत क्लासेस, स्मार्ट क्लास, प्रोजेक्टर, आईसीटी लैब, एस्ट्रोनोमी लैब, विज्ञान, गणित लैब, लाइब्रेरी, कम्प्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, प्रिंट टीएलएम क्लास, स्वच्छ सुदर शौचालय, इन्सीनरेटर, हैण्डवाश आदि की सुविधा है। विद्यालय के बच्चे जिले सतर के समस्त कार्यक्रम में हिस्सा लेते रहते हैं। विद्यालय में बाल मेला, कार्निवल, टीएलएम मेला एवं समय-समय पर अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहते हैं। जज्बा इतना कि खुद के पैसे से माली रखे हैं साथ सीसी टीवी कैमरे अपने से लगाए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रगति को देखते हुए शासन प्रशासन एवं विभिन्न एनजीओ द्वारा समय-समय पर पुरस्कृत किया जाता रहता हूं। वर्ष 2021 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्टेट शिक्षक अवार्ड दिया गया। संस्था द्वारा लखनऊ में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2022 से गया। गोपाल कृष्ण सम्मान सेवा संस्थान मध्य प्रदेश द्वारा साउथ एशियन टीचर्स एक्सीलेन्स अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। यूबीबी में भी मुझे सम्मानित किया गया। इसके अलावा जिला एवं प्रदेश स्तर के ढेर सारे सम्मान से नवाजा गया।











