Jaunpur News : आरिफ हबीब मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत

Jaunpur News : आरिफ हबीब मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत

जौनपुर में सपाजनों ने माल्यार्पण करके स्वागत करते हुये बढ़ाया हौंसला

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के लिए हमेशा संघर्षशील रहने वाले व्यापारी नेता आरिफ हबीब को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किए जाने के बाद से जिले के कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा गया। इसी प्रकार पूर्व मंत्री स्व. केपी यादव के पुत्र विवेक रंजन यादव को भी प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन पर शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्यक्षता में दोनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने जनपद के पदाधिकारियों पर भरोसा और विश्वास करके उन्हें पदाधिकरी बनाया हैं, इससे न सिर्फ उनका, बल्कि पूरे जनपद का सम्मान बढ़ाने क काम किया है। इसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूं और नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा करता हूं कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के संविधान का पालन करेंगे। अपने स्वागत से अभिभूत आरिफ हबीब ने कहा कि मैं राष्ट्रीय नेतृत्व का ह्रदय से आभारी हूँ। उन्होंने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर भरोसा करके राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान दिया है, उस भरोसे पर पूरी तरह से खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा।

श्री हबीब ने कहा कि बूथों पर मतों को जोड़ने के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पूरी ईमानदारी से जुटकर काम करने की जरूरत है तभी जाकर हमारा मिशन 2022 सफल होगा। विवेक रंजन यादव ने कहा कि राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने जिस भरोसे से मुझे जिम्मेदारी दी है, मैं उस पर पूर्णतया खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

स्वागत समारोह में पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, शकील अहमद, राजदेव यादव, राजेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी, महासचिव अरुण यादव, पूर्व सभासद इरशाद मंसूरी, विकास यादव, ऋषि यादव, भानु प्रताप मौर्य, शिवजीत यादव, गुड्डू सोनकर, लाल बहादुर यादव नैपाली, संदीप यादव, सत्य प्रकाश यादव, राजेंद्र यादव टाइगर, अनवारूल हक गुड्डू, लाल मोहम्मद राईनी, मनोज मौर्य, शकील मंसूरी, विजय सिंह बागी, सोनी यादव, उषा यादव सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे। स्वागत समारोह का संचालन जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent