Sunday, June 7, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: सत्संग व जनजागरण यात्रा में शाकाहार अपनाने की अपील

Jaunpur News: सत्संग व जनजागरण यात्रा में शाकाहार अपनाने की अपील

-

  • सत्संग व जनजागरण यात्रा में शाकाहार अपनाने की अपील

तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मनेछा गांव में जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के तत्वावधान व संस्थाध्यक्ष पंकज जी महराज के निर्देशन में शाकाहारी, सदाचारी एवं मद्यपान निषेध जनजागरण अभियान के तहत सत्संग एवं जनजागरण यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संरक्षक लालजी यादव ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जय गुरुदेव प्रार्थना से हुआ जिसके बाद संस्था के अनुयायियों ने हाथों में झंडे लेकर गांव में जनजागरण यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान लोगों से शाकाहार अपनाने, सदाचारपूर्ण जीवन जीने तथा नशे से दूर रहने की अपील की गई। भ्रमण के पश्चात सभी श्रद्धालु गांव स्थित शेर बहादुर यादव के आवास पर एकत्रित हुये जहां सत्संग का आयोजन किया गया।
इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने शाकाहार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ एवं सुखी जीवन के लिए शाकाहारी जीवनशैली आवश्यक है। जनजागरण यात्रा के दौरान “बाबा जी का कहना है “शाकाहारी रहना है, तन-मन करता कौन खराब, अंडा-मछली, मांस-शराब” जैसे नारों से पूरा गांव गुंजायमान रहा। सत्संग प्रवचन में मानव जीवन की महत्ता तथा संत-महात्माओं के मार्गदर्शन पर चर्चा की गई। मनुष्य जीवन अनमोल है और इसका सदुपयोग आध्यात्मिक उन्नति तथा आत्मकल्याण के लिए करना चाहिए। धर्मग्रंथों का उल्लेख करते हुए गुरु के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर सत्य नारायण, हरिशंकर, अरविंद, राम अवध बिंद, राजेंद्र, मिठाई लाल विश्वकर्मा, राम जीवन सिंह, दिवाकर यादव, वीरेंद्र, कालिदास, रामचेत, तारा देवी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular