Jaunpur News: मां शारदा इण्टरमीडिएट बालिका विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना

  • मां शारदा इण्टरमीडिएट बालिका विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना

  • रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम, स्वामी विवेकानन्द पुस्तकालय कक्ष का हुआ लोकार्पण

तेजस टूडे सं.
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित मां शारदा इण्टरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी का वार्षिकोत्सव समारोह बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय ने विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह के निधि से निर्मित स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय का लोकार्पण किया। मां सरस्वती जी का पूजन अर्चन के बाद विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत, गणेश वंदना, मराठी, गुजराती, पंजाबी, राजस्थानी लोक नृत्यों से लोगों को मंत्र—मुग्ध कर दिया। छात्राओं ने आपरेशन सिंदूर, बेटी हिंदुस्तान की व भगत सिंह पर एकांकी प्रस्तुत करके देशभक्ति का वह जज्बा प्रस्तुत किया कि लोग भाव विश्वल हो गये।

इस मौके पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार आवश्यक है। शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण होता है जिससे युवा सही दिशा में विकास कर सके और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सके। विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ने कहा कि शिक्षित और संस्कारित नागरिक ही एक मजबूत और प्रगतिशील राष्ट्र की नींव रखते है। अतिथियों ने यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल इंटरमीडिएट में जनपद की टाप टेन सूची में शामिल छात्रा आयुषी शुक्ला, अंशिका उपाध्याय व महिमा कन्नौजिया को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किया।

इसी क्रम में विद्यालय के प्रबन्धक जगदीश नारायण सिंह एडवोकेट ने प्रगति आख्या प्रस्तुत करने के साथ ही अभ्यागतों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय एवं संचालन प्रधानाचार्य शरद सिंह ने किया। अन्त में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के संरक्षक रमेश सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव सिंह, प्रधानाचार्य डा. जंग बहादुर सिंह, माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष फौजदार सिंह अखिलेश, शिक्षक नेता रितिका दुबे, सुभाष सिंह, अवकाशप्राप्त जज विनोद मिश्र, सुशील उपाध्याय, अर्चना सिंह, डा. उदय सिंह, अवधेश सिंह, लल्लन उपाध्याय, शैलेंद्र सिंह, संतोष सिंह बघेल, राजेश सिंह, डा. अनुज सिंह, रोहित यादव, दिवाकर चौहान, श्यामधर मिश्र, विकास सिंह, अंकुर दुबे, सुशील सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA