Tuesday, March 10, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: आम्र पाली की फिल्म 'माई से मिला द मैया वैष्णो...

Jaunpur News: आम्र पाली की फिल्म ‘माई से मिला द मैया वैष्णो देवी’ की शूटिंग शुरू

-

  • आम्र पाली की फिल्म ‘माई से मिला द मैया वैष्णो देवी’ की शूटिंग शुरू

तेजस टूडे सं.
राकेश यादव
फतेहगंज, जौनपुर। अपने लाजवाब अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की फिल्म “माई से मिला द मैया वैष्णो देवी” की शूटिंग मुहूर्त कर जौनपुर में शुरू हो गई है। यह शूटिंग क्षेत्र के बढ़ौना गांव में हुआ। ब्लू कोरल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर बन रही फिल्म के बारे में फिल्म के निर्देशक पंकज सिन्हा ने बताया कि यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित एक पारिवारिक भक्तिमय फिल्म है जो लोक आस्था से दर्शकों को अपने से कनेक्ट करेगी, क्योंकि आज के दौर में लोग मॉर्डन के चक्कर में अपनी सभ्यता, संस्कार और आस्था को भूल रहे है। इसी को ध्यान में रखकर हम अपनी फिल्म के माध्यम से जोड़ने का प्रयास कर रहे है। उम्मीद है कि आप लोगों को हमारा प्रयास पसंद आयेगा।

आम्रपाली दुबे के किरदार की करें तो इस फिल्म में वो एक बहुत अच्छे किरदार को निभा रही हैं जो समाज में लोगों तक अच्छा सन्देश देगा, वैसे भी आम्रपाली के अभिनय की दुनिया कायल है। यही वजह है जो वह दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। फिल्म के निर्माता कुसुम त्रिपाठी, पवन त्रिपाठी हैं। फिल्म की इस कहानी को सभा वर्मा ने लिखा है। फिल्म का छायांकन जगदीप सिंह किये। फिल्म के निर्देशक पंकज सिन्हा हैं। फिल्म के प्रोडक्शन हेड रौनक मिश्रा और फिल्म के प्रचारक सोनू यादव एडिफलोर हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में आम्रपाली दुबे, कुंदन भारद्वाज, विनोद मिश्रा, नीलम पांडेय, साहिल शेख, प्रेरणा सुषमा, खुशबू यादव आदि नजर आयेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण सीएमओ ने दिये मूल मंत्र, कहा: देखभाल के साथ दें जरूरी जानकारीतेजस टूडे...

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित राष्ट्र एवं समाज निर्माण के लिये आगे आयें महिलाएं एवं बेटियां: कुलपतितेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़।...

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौत

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौततेजस टूडे ब्यूरो राजू पाल भिवंडी, मुम्बई। नासिक एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा...

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओ

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओतेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। जुपिटर ऑडिटोरियम इंदिरा गांधी...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular