प्रधान पर हमला एवं जानमाल की धमकी का आरोप, थाने में दी गयी तहरीर

तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। ग्राम पंचायत में कराये गये विकास कार्यों की जाँच के बाद विवाद गहराता नजर आ रहा है। मामले में एक युवक ने ग्राम प्रधान एवं उनके परिजनों पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंद कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को थाने में प्रार्थना-पत्र देकर आरोप लगाया कि उसने ग्राम प्रधान सीता देवी द्वारा ग्रामसभा में कराये गये कार्यों की जाँच संबंधी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी थी। इसके बाद ब्लाक सोंधी शाहगंज से जाँच टीम गाँव पहुँची और जाँच शुरू की गई। आरोप है कि जांच के दौरान ग्राम प्रधान के कार्यों में अनियमितताएं सामने आने लगीं जिससे नाराज होकर ग्राम प्रधान सीता देवी एवं उनके सहयोगियों ने गोविंद कुमार पर हमला कर दिया।
पीड़ित का कहना है कि उसे लगातार जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। तहरीर में गोविंद कुमार ने आशंका जताई है कि यदि भविष्य में उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी ग्राम प्रधान सीता देवी, उनके पुत्र अंकित तथा शिवपूजन पर होगी। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले में कड़ी कार्रवाई एवं सुरक्षा की मांग किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है जांच की जा रही है।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA






