Thursday, May 14, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: कौली में कृषि वैज्ञानिकों ने चलाया जागरूकता अभियान

Jaunpur News: कौली में कृषि वैज्ञानिकों ने चलाया जागरूकता अभियान

-

  • कौली में कृषि वैज्ञानिकों ने चलाया जागरूकता अभियान

  • संतुलित उर्वरक उपयोग एवं हरी खाद पर किसानों को किया गया जागरूक

तेजस टूडे सं.
विकास यादव
नौपेड़वा, जौनपुर। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित जनपद के बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने कौली गांव में संचालित विशेष जागरूकता अभियान चलाया। किसानों को संतुलित उर्वरकों तथा हरी खाद के के प्रयोग के प्रति जागरूक किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उर्वरकों के संतुलित उपयोग और मृदा स्वास्थ्य के संरक्षण पर रहा। उद्यान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. राजीव सिंह एवं बीज प्रौद्योगिकी डॉ. रत्नाकर पाण्डेय ने किसानों के साथ सीधे संवाद करते हुए खेती से जुड़ी व्यावहारिक जानकारियां साझा किया। साथ ही बताया कि बिना मृदा परीक्षण के उर्वरकों का प्रयोग करना किसानों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है, मिट्टी की गुणवत्ता गिरने के साथ उत्पादन पर भी असर पड़ता है।
वैज्ञानिकों ने किसानों को जानकारी दी कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से न केवल लागत में कमी आती है, बल्कि फसल उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में सुधार होता है। साथ ही जैविक खाद, हरी खाद एवं फसल चक्र अपनाने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि यह उपाय मिट्टी की सेहत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अपनी फसलों से संबंधित समस्याओं को साझा किया जिनका समाधान मौके पर ही वैज्ञानिकों द्वारा किया गया। साथ ही किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के उपयोग एवं उसके लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

पीपी गुप्ता मेमोरियल जूनियर क्रिकेट का ओपनिंग मैच रामायण हॉस्पिटल मिर्जापुर ने जीतकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

पीपी गुप्ता मेमोरियल जूनियर क्रिकेट का ओपनिंग मैच रामायण हॉस्पिटल मिर्जापुर ने जीतकर सेमीफाइनल में किया प्रवेशतेजस टूडे ब्यूरो दीपक कुमार मुगलसराय, चन्दौली। पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली...

अबरार आलम के आवास पर असपा का हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन

अबरार आलम के आवास पर असपा का हुआ कार्यकर्ता सम्मेलनतेजस टूडे ब्यूरो गुलजार अहमद नजीबाबाद, बिजनौर। मंडावली में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हक की आवाज...

जनसम्पर्क कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जनसम्पर्क कार्यक्रम का हुआ आयोजन पूर्व क्षेत्र मंत्री/पूर्व चेयरमैन ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का किया भ्रमणतेजस टूडे ब्यूरो गुलजार अहमद नजीबाबाद, बिजनौर। विधानसभा क्षेत्र के...

नगर कांग्रेस कमेटी ने की शोकसभा

नगर कांग्रेस कमेटी ने की शोकसभातेजस टूडे ब्यूरो गुलजार अहमद नजीबाबाद, बिजनौर। नगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले शोकसभा हुई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश शर्मा की...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular