Tuesday, June 9, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: आपदा प्रबन्धन को लेकर प्रशासन अलर्ट, गांव-गांव चलेगा जागरूकता अभियान

Jaunpur News: आपदा प्रबन्धन को लेकर प्रशासन अलर्ट, गांव-गांव चलेगा जागरूकता अभियान

-

  • आपदा प्रबन्धन को लेकर प्रशासन अलर्ट, गांव-गांव चलेगा जागरूकता अभियान

  • आपदा मित्र एवं नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की हुई बैठक

  • सचेत एवं दामिनी ऐप डाउनलोड करने की हुई अपील

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जनपद में आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) परमानंद झा की उपस्थिति में हुई। बैठक में “आपदा मित्र” एवं नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग कर आपदा प्रबंधन संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा किया।
इस मौके पर प्राकृतिक आपदाओं से बचाव, राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों तथा आमजन को जागरूक करने की रणनीति पर विशेष विचार-विमर्श किया गया जिसके बाद जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित सहायता, सतर्कता एवं जनजागरूकता अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। आपदा मित्रों को निर्देशित किया कि वे गांव-गांव एवं स्कूल-स्कूल जाकर लोगों को प्राकृतिक आपदाओं के प्रति जागरूक करें तथा बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में बढ़ती गर्मी, लू, आंधी, वर्षा, बाढ़ जैसी संभावित आपदाओं को देखते हुए सभी संबंधित विभागों एवं स्वयंसेवकों को पूर्ण सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। आमजन से अपील किया कि आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
जिलाधिकारी ने आपदा मित्रों एवं नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि प्रशिक्षित स्वयंसेवक आपदा के समय प्रशासन एवं जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। समय पर सूचना, प्राथमिक सहायता एवं राहत कार्यों में स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। बैठक में बाढ़, गर्मी, लू जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही आमजन से “सचेत ऐप” एवं “दामिनी ऐप” डाउनलोड करने की अपील की गई, ताकि मौसम एवं आपदा संबंधी त्वरित सूचनाएं प्राप्त हो सकें। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने जनपद में आपदा प्रबंधन को प्रभावी बनाने एवं प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular