चर्चित दूल्हा हत्याकाण्ड का सहयोगी गिरफ्तार
तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। चर्चित दूल्हा हत्याकांड में फरार आरोपितों को शरण देने वाले एक और सहयोगी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रिन्स राजभर (22) पुत्र विक्रम राजभर निवासी तरसांवां थाना सरायख्वाजा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने सूचना पर मंगलवार सुबह करीब 5:45 बजे गुरैनी-कलापुर नहर रोड स्थित तरसांवां मोड़ से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त चर्चित दुल्हा हत्याकांड में शामिल पुरस्कार घोषित वांछित आरोपितों को शरण और सहयोग प्रदान कर रहा था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह, उपनिरीक्षक अशोक वर्मा, हेड कांस्टेबल बिरेन्द्र प्रसाद तथा कांस्टेबल शुभम शुक्ला शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







