Jaunpur News: राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ युवाओं में नेतृत्व जागृत कर रहा एबीवीपी का तहसील अभ्यास वर्ग

  • राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ युवाओं में नेतृत्व जागृत कर रहा एबीवीपी का तहसील अभ्यास वर्ग

तेजस टूडे सं.
संजय श्रीवास्तव एडवोकेट
जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नगर के डायट सभागार में अभ्यास वर्ग किया गया जिसमें तहसील कार्यक्रम संयोजक के रूप में नमन और एकांश ने अहम भूमिका निभाई। अभ्यास वर्ग उत्साह एवं अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रांत प्रवासी के रूप में प्रांत अध्यक्ष प्रो. महेंद्र त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही प्रांत संयोजक शानू सिंह, विभाग प्रमुख डॉ. मनोज पाण्डेय, तहसील प्रमुख बलवंत सिंह, नगर प्रमुख प्रो. हरिओम त्रिपाठी, जिला संयोजक शिवम जी एवं तहसील संयोजक हर्षवर्धन की उपस्थिति रही।
अभ्यास वर्ग में कुल 6 सत्र आयोजित किये गये जिसमें विद्यार्थी परिषद की कार्य पद्धति, संगठन विस्तार, परिसर कार्य, छात्र नेतृत्व, सदस्यता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रांत अध्यक्ष प्रो. महेंद्र त्रिपाठी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रहित एवं छात्रहित के लिये कार्य करने वाला एक सशक्त विचार है। उन्होंने युवाओं से समाज और शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक नेतृत्व देने का आह्वान किया। विभाग प्रमुख डॉ. मनोज पांडेय ने परिषद के विभिन्न आयामों एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला। वहीं प्रांत संयोजक शानू सिंह ने प्रभावी छात्र नेतृत्व, वक्तृत्व कला एवं छात्र समस्याओं को मजबूती से उठाने के विषय में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। नगर प्रमुख प्रो. हरिओम त्रिपाठी ने संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।
समापन सत्र में कहा गया कि अभ्यास वर्ग युवाओं में अनुशासन, संगठनात्मक क्षमता, वैचारिक स्पष्टता एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। इस अवसर पर सचिन, हर्षिता, हर्ष, प्रिंस, प्रखर, वीर, साधना, श्वेत, सांची, गौरव, युगांग, अनुज, लक्की, आजाद, शुभम, विजय निषाद सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA