HomeJaunpurJaunpur News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ 'आप' ने किया जोरदार प्रदर्शन

Jaunpur News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ ‘आप’ ने किया जोरदार प्रदर्शन

  • स्मार्ट मीटर के खिलाफ ‘आप’ ने किया जोरदार प्रदर्शन

  • पदयात्रा निकालकर किया विरोध, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर के खिलाफ बढ़ते जनाक्रोश के बीच आम आदमी पार्टी (आप) जौनपुर इकाई द्वारा रविवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही पार्टी कार्यालय से अम्बेडकर तिराहे तक पदयात्रा निकालते हुये कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “स्मार्ट मीटर चीटर है” और “स्मार्ट मीटर बंद करो” जैसे तीखे नारे लगाये जिससे पूरे क्षेत्र में माहौल गरमा गया। पदयात्रा के समापन पर कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर की प्रतीकात्मक प्रतिमा जलाकर अपने आक्रोश का प्रदर्शन किया।
इस मौके पर प्रान्त प्रभारी डा. अनुराग मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता और किसानों का आर्थिक शोषण कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत बिलिंग और प्रीपेड व्यवस्था के कारण गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा ने कहा कि जब तक स्मार्ट मीटर की इस जनविरोधी व्यवस्था को बंद नहीं किया जाता,तब तक पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने इसे “जनता की जेब पर सीधा हमला” बताया।
जिला उपाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि स्मार्ट मीटर से महिलाओं और घरेलू उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ी हैं। साथ ही सरकार से तत्काल इस व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग किया। महासचिव विनोद प्रजापति ने कहा कि स्मार्ट मीटर योजना पूरी तरह अव्यवस्थित और जनविरोधी है। बिना पर्याप्त परीक्षण एवं पारदर्शिता के इसे लागू किया गया जिससे उपभोक्ताओं में भ्रम और आक्रोश दोनों बढ़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र समाधान नहीं निकाला तो आन्दोलन को और तेज किया जायेगा।
इस अवसर पर विनय यादव, अश्वनी श्रीवास्तव, अनिल यादव, सुभाष चन्द्र गौतम, इस्लाम खान, बबलू गुप्ता, तीर्थराज यादव, लाले बिन्द, विनोद यादव, शिवांशु जायसवाल, हितेश कुमार, साजिद, शशि कुमार, इंद्रसेन यादव, नागेंद्र गौतम, संत लाल यादव, सुक्खू, नरेंद्र, विशाल यादव, सोम वर्मा, आरके चौधरी, सुनीता देवी, अनुराग सोनकर, हितेश कुमार, धर्मवीर सोनकर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read