नर्स दिवस पर समर्पित सेवा भावना को नमन, डा. आरके वर्मा ने दी बधाई
तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। अन्तरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर क्षेत्र के समस्त नर्सिंग स्टाफ को बधाई दी गई। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरके वर्मा ने नर्सों की सेवा भावना, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को नमन करते हुए उनके योगदान की सराहना किया। उन्होंने कहा कि नर्सिंग कर्मी स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ होते हैं, जो दिन-रात मरीजों की सेवा में पूरी निष्ठा के साथ जुटे रहते हैं। मरीजों की देखभाल में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। नर्सों का त्याग, धैर्य और मानवता के प्रति समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है।
इस दौरान उजाला, मधु, साधना, माधुरी, संदीप, प्रदीप, रीना, पूजा, सुषमा, रंजना, ममता, राहुल सहित नर्सिंग स्टाफ के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई। सभी को आगे भी इसी तरह लगन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ. वर्मा ने कहा कि नर्सिंग सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का सर्वोच्च उदाहरण है। अंत में सभी नर्सिंग कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य और सफलता की शुभकामनाएं दी गईं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







