Tuesday, March 10, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: तेज रफ्तार डम्फर ने आटो को मारी टक्कर, एक की...

Jaunpur News: तेज रफ्तार डम्फर ने आटो को मारी टक्कर, एक की हुई मौत एवं दो घायल

-

  • तेज रफ्तार डम्फर ने आटो को मारी टक्कर, एक की हुई मौत एवं दो घायल

  • रेलवे के लिये मिट्टी ढोने वाले डम्फर चालकों के हाइस्पीड से लोग आक्रोशित

तेजस टूडे सं.
बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर नाला के समीप बुधवार को तेज रफ्तार डम्फर ने सवारी भरे ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दिया जिससे ऑटो पानी भरे नाले में पलट गया। ऑटो में सवार 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी था दो अन्य घायल हो गये। जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर केराकत क्षेत्र के उदयचंदपुर निवासी संजीव कुमार पुत्र फेरई राम अपने ससुर हीरा लाल पुत्र रामराज निवासी कजहित बडीहा मोड़ के आंख का आपरेशन सरकारी लीलावती अस्पताल में करवाया था। उनके आंख को बुधवार को उनका आंख दिखवाने ऑटो रिक्शा से लीलावती अस्पताल आया था। वहां से वह घर वापस लौट रहा था।उक्त स्थान पर तेज रफ्तार मिट्टी लदे डम्फर ने ऑटो को टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद ऑटो 15 फिट गहरे नाले में जाकर पलट गया।

उसमें सवार हीरा लाल अचेत हो गये। ऑटो चालक भोलेनाथ पुत्र रामनाथ निवासी बिंदे केराकत तथा संजीव ने किसी खुद घायल होने के बावजूद हीरा लाल को किसी प्रकार लोगों की मदद से पानी से बाहर निकाला। उसके बाद तीनों को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर पहुंचाया जहां डाक्टर ने हीरा लाल को मृत घोषित कर दिया। बाकी दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। सूचना पर जलालपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डम्फर चालकों के रफ्तार का डर आम लोगों को प्रतिदिन महसूस होता है। लोग मिट्टी लादकर धूल उड़ाते इन डंफरों के तेज रफ्तार चाल पर लगाम लगाने की मांग कर रहे है। वहीं स्कूल कालेज के बच्चे भी डरे रहते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण

प्रसव केन्द्र पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स का हुआ प्रशिक्षण सीएमओ ने दिये मूल मंत्र, कहा: देखभाल के साथ दें जरूरी जानकारीतेजस टूडे...

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित राष्ट्र एवं समाज निर्माण के लिये आगे आयें महिलाएं एवं बेटियां: कुलपतितेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़।...

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौत

मुम्बई—नासिक हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो ऑटो चालकों की हुई दर्दनाक मौततेजस टूडे ब्यूरो राजू पाल भिवंडी, मुम्बई। नासिक एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा...

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओ

आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प एवं सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। डीडीओतेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। जुपिटर ऑडिटोरियम इंदिरा गांधी...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular