HomeJaunpurJaunpur News: बदलापुर पुलिस के फर्जी खुलासे के खिलाफ अब लगेगी 'जनता...

Jaunpur News: बदलापुर पुलिस के फर्जी खुलासे के खिलाफ अब लगेगी ‘जनता की अदालत’

  • बदलापुर पुलिस के फर्जी खुलासे के खिलाफ अब लगेगी ‘जनता की अदालत’

  • 11 फरवरी को होगा बड़ा जन-संवाद: अरविन्द

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। बदलापुर थाना पुलिस और एसओजी टीम द्वारा हाल ही में किए गए एक खुलासे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। भारतीय हिंदू मित्र परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद पांडेय ने पुलिसिया कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे ‘फर्जी’ करार दिया है। इसके विरोध में उन्होंने आगामी 11 फरवरी को बदलापुर स्थित विद्यावती रिसोर्ट में ऐतिहासिक ‘जनता की अदालत: लोकतांत्रिक जन संवाद’ आयोजित करने का निर्णय लिया है। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होंने बताया कि यह आयोजन पुलिस द्वारा तीन निर्दोष और नाबालिग बच्चों को जबरन किसी मामले में फंसाए जाने के विरोध में किया जा रहा है। आरोप भी लगाया कि पुलिस ने अपनी पीठ थपथपाने के लिए बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है जिसे समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। आयोजन की सबसे खास बात यह है कि इसमें निर्णय की कमान प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के हाथों में सौंपने की तैयारी है। अरविंद ‘जनता की अदालत’ में मुख्य निर्णायक के रूप में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, रमेश चंद्र मिश्रा विधायक बदलापुर और ओम प्रकाश दुबे पूर्व विधायक को आमंत्रित किया गया है। श्री पाण्डेय ने कहा, “हम चाहते हैं कि जिम्मेदार अधिकारी और जननायक खुद जनता के बीच आयें और पुलिस की कार्यप्रणाली का सच देखें। यह जन-संवाद केवल विरोध नहीं, बल्कि उन नाबालिगों के लिए न्याय की पुकार है जिनका जीवन खाकी के गलत फैसले ने संकट में डाल दिया है।”

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read