Sunday, March 8, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

Jaunpur News: विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

-

  • विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

  • विशेषज्ञों ने बच्चों सहित अभिभावकों को दी जानकारी

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील शशि के निर्देशन और सचिव सुशील सिंह की देख—रेख में विधिक साक्षरता जागरूकता सेमिनार का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज में हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ जिसके बाद सचिव सुशील सिंह ने जिला प्राधिकरण के कार्यों को विस्तार से समझाते हुये बताया कि यहां पर पीड़ित प्रताड़ित और जेल में बंद लोगों को ‌महिलाओं और लड़कियों को नि:शुल्क विधिक सहायता और परामर्श दिया जाता है। उन्होंने अनुशासन पतंग में चीनी मंझा का प्रयोग न करने, कन्या भ्रूण हत्या एवं महिला सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से बताया।

इसी क्रम में डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉ दिलीप सिंह ने महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया कि प्राचीन काल में भारत में महिला और पुरुष में कोई भी विभेद नहीं था। गार्गी, मैत्री, अपाला, अरुंधति, अनसूइया, सीता, सावित्री, नर्मदा जैसे महान नारियों और वर्तमान समय की डॉ. कल्पना चावला, डॉ. सुनीता विलियम्स, पीटी उषा, मैरी कॉम, साइना नेहवाल, पीवी सिंधु के बारे में बताते हुए कहा ‌कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता। एक नहीं, बल्कि दो—दो मात्रा से भारी नारी ‌होती है। उन्होंने कहा कि यदि नारियां संकल्प कर लें तो दहेज इत्यादि प्रथम अपने आप समाप्त हो जाएगी।
वहीं काउंसलर देवेंद्र यादव ने परिवार न्यायालय और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में विस्तार से बताते हुये उन्होंने मध्यस्थता केंद्र लीगल एड डिफेंस सिस्टम और फ्रंट ऑफिस के बारे में जानकारी दिया। बाल संरक्षण अधिकारी ने बाल विवाह न करने की शपथ दिलाते हये बच्चों से संबंधित उनके बारे में बताया। विद्यालय की छात्राओं ने महिला संगीत शिक्षिका के निर्देशन में सुंदर गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ विमल श्रीवास्तव ने किया। अन्त में प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर शिक्षक प्रकाश चंद्र यादव, समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, प्राधिकरण के सुनील मौर्य, डाटा एंट्री ऑपरेटर शिवशंकर सिंह, पीएलबी सुभाष यादव, राकेश यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

सीडीओ की अध्यक्षता में गौआश्रय स्थलों की जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न

सीडीओ की अध्यक्षता में गौआश्रय स्थलों की जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्नतेजस टूडे सं. राहुल तिवारी अलीगढ़। मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार की...

समस्या नहीं, समाधान की संस्कृति

समस्या नहीं, समाधान की संस्कृति खैर में सम्पूर्ण समाधान दिवस बना जवाबदेह प्रशासन का उदाहरण जनमानस ने सीधे प्रशासनिक अधिकारियों को बतायीं अपनी समस्याएंतेजस...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का जागृति ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागत

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का जागृति ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागततेजस टूडे ब्यूरो जयशंकर दूबे सुलतानपुर। सुलतानपुर पहुंचे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का जागृति ब्राह्मण समाज...

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओतेजस टूडे ब्यूरो एनके मिश्र लखीमपुर खीरी। आमजन की...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular