Sunday, June 14, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: बाइक की आमने-सामने टक्कर में 5 घायल, दो की हालत...

Jaunpur News: बाइक की आमने-सामने टक्कर में 5 घायल, दो की हालत गम्भीर

-

  • बाइक की आमने-सामने टक्कर में 5 घायल, दो की हालत गम्भीर

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गोसाईपुर पतहना मोड़ के पास हुआ हादसा

तेजस टूडे सं.
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव स्थित पतहना मोड़ के पास बुधवार दोपहर करीब 12 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला समेत 5 लोग घायल हो गये जिनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार दो युवक सिद्दीकपुर की तरफ से जमुहाई की ओर तेज रफ्तार में जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वे इलाहाबाद से किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर भकुरा गांव निवासी रंजीत एक महिला और एक लड़की को बैठाकर जमुहाई की तरफ से सिद्धिकपुर की ओर आ रहे थे। जैसे ही दोनों बाइक गोसाईपुर स्थित पतहना मोड़ के पास पहुंचीं, आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी 5 लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आस—पास मौजूद ग्रामीण और राहगीर तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए। स्थानीय लोगों ने दो घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया तथा घटना की सूचना डायल 112 पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला समेत दो घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। वहीं दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घायलों की पहचान और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत

सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत सोगर विद्युत उपकेन्द्र से प्रभावित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान...

Jaunpur News: योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति

योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति 600 एनसीसी कैडेटों को कराया गया योगाभ्यासतेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व...

Jaunpur News: पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ी

पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ीतेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय परिसर में संचालित...

Jaunpur News: जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवाना

जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवानातेजस टूडे सं. अजय विश्वकर्मा सिद्दीकपुर, जौनपुर। सहारनपुर में 15 से 18 जून तक...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular