Jaunpur News: लिटिल जीनियस प्ले स्कूल में 4 दिवसीय समर कैम्प सम्पन्न

  • लिटिल जीनियस प्ले स्कूल में 4 दिवसीय समर कैम्प सम्पन्न

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। श्री ज्ञान भंडार पक्का पोखरा शाहगंज स्थित लिटिल जीनियस प्ले स्कूल में ग्रीष्मकालीन अवकाश से पूर्व नन्हे-मुन्ने बच्चों के मनोरंजन एवं उनके शारीरिक व बौद्धिक विकास को ध्यान में रखते हुए 16 से 20 मई तक चार दिवसीय समर कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के लिए योगाभ्यास, चित्रकला, गायन तथा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जहां बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पठन-पाठन के साथ रचनात्मक गतिविधियों के प्रति रुचि उत्पन्न करना एवं उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका मुक्ता जायसवाल ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा योग, खेल, चित्रकला, संगीत जैसी गतिविधियों के माध्यम से उनका मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए अवश्य प्रेरित करना चाहिए। विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी शुभचिंतकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विशेष सहयोग हेतु प्रीति जायसवाल, रानी अग्रहरि, स्वाति अग्रहरि, रुबी जी, पंकज अग्रहरि, विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं एवं साफ-सफाई व्यवस्था संभालने वाले स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA