Sunday, March 8, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: नेत्र शिविर में 136 मरीजों की हुई जांच, 53 मिले...

Jaunpur News: नेत्र शिविर में 136 मरीजों की हुई जांच, 53 मिले मोतियाबिन्द ग्रसित

-

  • नेत्र शिविर में 136 मरीजों की हुई जांच, 53 मिले मोतियाबिन्द ग्रसित

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन और आरजे शंकरा आई हास्पिटल वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच मोतियाबिन्द आपरेशन व लेन्स प्रत्यारोपण शिविर लक्ष्मी हेल्थ केयर सेंटर निकट कुत्तूपुर तिराहा पर हुआ। शिविर में 136 लोगों की आंखों की जांच की गयी। जांच में 53 रोगी मोतियाबिंद से ग्रसित पाये गये जिन्हें निशुल्क ऑपरेशन के लिये वाराणसी रवाना किया गया। शिविर में आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल की नेत्र चिकित्सक डॉ. लवली शाह सहित उनकी चिकित्सकीय टीम (संदीप सिंह, राजा सिंह, किरन सिंह, मुस्कान देवी) ने रोगियों की जांच किया।

इस मौके पर संस्थाध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता ने बताया कि यह शिविर विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरुरतमन्द लोगों को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया है। संयोजक डा. संदीप मौर्य ने कहा कि यह शिविर मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का एक सशक्त उदाहरण है। जनवरी माह के शिविर में किये गये मोतियाबिन्द आपरेशन के मरीजों की दृष्टि जांच कर उचित परामर्श दिये गये। अगला शिविर इसी स्थान पर आगामी 10 मार्च को लगेगा। इस अवसर पर डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, सचिव योगेश साहू, डा. चन्द्रकला मौर्य, आमनी, मुस्कान शेख, अनामिका गौतम तनु सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

सीडीओ की अध्यक्षता में गौआश्रय स्थलों की जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न

सीडीओ की अध्यक्षता में गौआश्रय स्थलों की जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्नतेजस टूडे सं. राहुल तिवारी अलीगढ़। मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार की...

समस्या नहीं, समाधान की संस्कृति

समस्या नहीं, समाधान की संस्कृति खैर में सम्पूर्ण समाधान दिवस बना जवाबदेह प्रशासन का उदाहरण जनमानस ने सीधे प्रशासनिक अधिकारियों को बतायीं अपनी समस्याएंतेजस...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का जागृति ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागत

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का जागृति ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागततेजस टूडे ब्यूरो जयशंकर दूबे सुलतानपुर। सुलतानपुर पहुंचे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का जागृति ब्राह्मण समाज...

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओतेजस टूडे ब्यूरो एनके मिश्र लखीमपुर खीरी। आमजन की...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular