Advertisement

जौनपुर: मानव सेवा ही जीवन का लक्ष्यः ममता

जौनपुर: मानव सेवा ही जीवन का लक्ष्यः ममता

जौनपुर। भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने राष्ट्र समर्पित डा. सूरज प्रकाश के जयंती अवसर पर सेवा सप्ताह का आयोजन किया है। इसी क्रम में गुरूवार को नगर स्थित वृद्धाश्रम में महिला संयोजिका ममता साहू के नेतृत्व में फल, अमावट, बिस्कुट, नमकीन वितरित किया गया।
इस मौके पर ममता साहू ने कहा कि मानव सेवा ही जीवन का लक्ष्य है। रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारे बुजुर्गों व माता पिता की सेवा करना एक पुनीत कार्य है जिससे आत्मा की संतुष्टि मिलती है।
कार्यक्रम का संचालन पूनम श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर ममता साहू, रेखा गुप्ता, पूनम श्रीवास्तव, निशा गिरी, कृष्णा पाठक, साधना जायसवाल, बबीता जायसवाल, श्वेता अग्रहरी, सविता गुप्ता, वंदना सिंह आदि उपस्थित रही। आभार पूर्व महिला संयोजिका मीनू श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent