पंचकोशी परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं को वितरित किया गया जलजीरा एवं छाछ

  • पंचकोशी परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं को वितरित किया गया जलजीरा एवं छाछ

  • लायंस क्लब वाराणसी गंगा ने भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं की सेवा के लिये चलाया विशेष अभियान

तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। भीषण गर्मी और पंचकोशी परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सेवा को ध्यान में रखते हुए लायंस क्लब वाराणसी गंगा द्वारा जलजीरा एवं छाछ वितरण कार्यक्रम हुआ। यह सेवा कायर्य पंचकोशी परिक्रमा मार्ग स्थित कर्मदेश्वर महादेव मंदिर, कंदवा, चितईपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत सुबह से ही परिक्रमा मार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन को शीतल जलजीरा एवं छाछ का निःशुल्क वितरण किया गया। गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से आयोजित इस सेवा कार्य का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।
क्लब अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि लायंस क्लब वाराणसी गंगा सदैव समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लायन सदस्यों एवं समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक प्रकाश अग्रवाल (पूर्व मंडलाध्यक्ष), एमजेएफ कमलेश जिंदल तथा जीईटी समन्वयक अजातशत्रु सिंह रहे। वहीं कार्यक्रम के समन्वय एवं जनसंपर्क की जिम्मेदारी डॉ. संजय गुप्ता (पीआरओ) ने निभाई।
इस अवसर पर सचिव अशोक मौर्य, प्रदीप कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष चंद्रकांत सिंह, प्रेम प्रकाश, अमिताभ अग्रवाल, सुनील केशरी, जितेंद्र कुमार, प्रशांत मोहन गिरि, संदीप गिरि, उमेश वर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। क्लब द्वारा आयोजित यह सेवा कार्यक्रम सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA