जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा वड़ोदरा ने दिव्यांग भाई-बहनों के लिये किया रास गरबा का आयोजन
डा. हर्षा जायसवाल
वड़ोदरा। जायसवाल सर्ववर्गीय महिला समाज द्वारा सोसायटी फॉर द फिजिकल हैण्डीकैप्ड संस्था के आंगन में भव्य रास गरबा का आयोजन किया गया। इस दौरान जायसवाल समाज की महिलाओं द्वारा बेस्ट गरबा खेलइयो को मेडल और ट्राफी का दिया गया।
कार्यक्रम में जायसवाल समाज की डा. हर्षा बेन, अनिता बेन, चंदा बेन, रानी बेन, दीपमाला बेन, लीना बेन, सोनल बेन, अंकिता बेन, गायत्री बेन, चांदनी बेन, सीमा बेन, नयना बेन, नृपआ बेन के अलावा मनीष कुमार, पवन कुमार, प्रियंक कुमार, उमेश कुमार, कुमारी मनस्वी, संजना बेन आदि ने दिव्यांग भाइयों-बहनों के संग गरबा का पर्व हर्ष और उल्लास के संग मनाया। कहते हैं कि सच्चा प्रयास कभी निष्फल नही जाता। दिव्यांगों के हौसले बुलंद हैं। यही हौंसले हमें जिंदगी में प्ररणास्रोत्र देते हैं। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।