लोगों का मानना है कि यदि बल्दीराय तहसील में IAS गामिनी सिंगला को 6-7 माह और कार्य करने का मौका मिला तो तहसील क्षेत्र में आमूल—चूल परिवर्तन दिखने की प्रबल संभावना है। शासन की मंशा को पटल पर उतारने में माहिर उपजिलाधिकारी ने कर्मचारियों को विश्वास में लेते हुए बलदीराय क्षेत्र में भू—माफियाओं और भ्रष्टाचारियों पर सख्ती से हड़कम्प है तो वहीं फरियादियों के समस्याओं के समाधान में तेजी आई है जो क्षेत्र में आम चर्चा है कि यदि यह उपजिलाधिकारी 6-7 माह बल्दीराय में और रह जाएंगी तो तहसील में सार्थक बदलाव के साथ पुराने लंबित समस्याओं/मामलातों का निस्तारण हो जाएगा।





