एसडीओ खीरों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू

एसडीओ खीरों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू

एमडी के आदेश के बाद अधिशासी अभियंता डलमऊ के नेतृत्व में शुरू हुई जांच
तेजस टूडे सं.
पंकज कुमार
खीरों, रायबरेली। बिजली विभाग के प्रबंध निदेशक के निर्देश के बाद उपखंड अधिकारी खीरों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। जांच के लिए एक्सईएन डलमऊ एक अन्य अधिशाषी अभियंता के साथ उपभोक्ता के चक्की कारखाना परिसर पहुंचे और विद्युत कनेक्शन, अधिभार सहित अन्य कई चीजों की बारीकी से पडताल की। जिस समय जांच टीम पहुंची थी, उस समय कारखाना संचालक मौके पर मौजूद नहीं था। प्रकरण में पूछे जाने पर जांच टीम ने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपने की बात कही है।
गौरतलब है कि खीरों विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत ग्राम मेड़ौली पोस्ट सेनी में गया प्रसाद पुत्र स्व. राम स्वरूप के नाम दस एचपी का औद्योगिक कनेक्शन है जिसका संचालन उनके बेटे नवीन जायसवाल करते हैं। विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी गई शिकायत में नवीन ने बताया गया कि 22 अक्टूबर 2024 को समय लगभग 3:15 बजे उपखंड अधिकारी अनमोल डागौर, अवर अभियंता वीके सिंह व अन्य कर्मचारियों के साथ नवीन की आटा चक्की पर पहुंचे। बाकायदा वीडियो बनाया गया, मौके पर किसी प्रकार की विद्युत चोरी नहीं पाई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद एसडीओ 2 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। जब मैने नहीं दिया तो मेरे विरुद्ध 24 अक्टूबर को बिजली चोरी का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया। एसडीओ की जांच रिपोर्ट में जेई ने हस्ताक्षर नहीं किए।
मुकदमे की तहरीर में एसडीओ ने 23 अक्टूबर 2024 को करीब 3 बजे विद्युत चेकिंग करने का हवाला दिया है जबकि सीसीटीवी में स्पष्ट है कि एसडीओ 22 अक्टूबर 2024 को करीब 3:15 बजे चेकिंग करने गये थे। उपभोक्ता नहीं अब आरोप लगाया है कि एसडीओ अनमोल डागौर दोबारा मुकदमा दर्ज कराने के बाद 11 नवंबर 2024 को करीब 11 बजे चक्की पर पहुंच गये। इस बार एसडीओ अकेले गये थे। यह भी सीसीटीवी में रिकार्ड है। उन्होंने मुझसे कहा था कि 1 लाख का इंतजाम कर दो मुकदमा खत्म करा दूंगा। इस पूरे मामले की शिकायत प्रबंध निदेशक से की गई।
एमडी के आदेश के बाद प्रकरण की जांच शुरू कराई गई है। शुक्रवार को जांच करने के लिए अधिशासी अभियंता डलमऊ मन्नू सिंह और अधिशासी अभियंता अजय मौर्य टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने उपभोक्ता के कारखाने पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद पावर हाउस पहुंचकर एसडीओ, जेई, उपभोक्ता सहित अन्य के बयान दर्ज किये। इस बारे में पूछने पर अधिशासी अभियंता डलमऊ मन्नू सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी जायेगी।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA