जाते—जाते रूला गये इंस्पेक्टर राजेश
काशी की जनता उनके अच्छे कार्यों को हमेशा रखेगी याद
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। देर रात चले तबादला एक्सप्रेस में प्रभारी निरीक्षक पर्यटक थाना राजेश त्रिपाठी का भी तबादला वाराणसी से लखनऊ के लिए कर दिया गया। तबादला होने के बाद प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी को उनके अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दिया। उनके विदाई समारोह में सबकी आंखें नम हो गई थीं। हमेशा सबको हंसाने वाले प्रभारी निरीक्षक श्री के आंख में भी आंसू देखे गये। वाराणसी में इनका कार्यकाल काफी सफल और सुखद रहा। काशी की जनता हमेशा उनके अच्छे कार्यों के लिए इनको याद करेगी। तबादला होने के बाद प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यह विभाग का एक हिस्सा है। वाराणसी में हमें जनता से अच्छा सहयोग मिला। यहां से जाने पर दुख तो हो रहा है लेकिन यह हमारे कार्य का हिस्सा है। आप सभी लोगों के सहयोग के लिए मैं धन्यवाद देता हूं। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












Leave a Reply