गेहूं चोरी के आरोप में मासूम बच्चों को बिजली के पोल से बांधा
वीडियो वायरल होने पर जांच में जुटी पुलिस
तेजस टूडे सं.
मनीष अवस्थी
हरचंदपुर, रायबरेली। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ मामूली गेहूं चोरी के आरोप में मासूम बच्चों को बंधक बनाकर “तालिबानी सजा” देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि डरे-सहमे मासूम बच्चों को बेरहमी से एक बिजली के पोल से बांधकर रखा गया है। बच्चों के चेहरे पर खौफ साफ नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि इन मासूमों पर गेहूं चोरी करने का आरोप लगाया गया था जिसके बाद सजा के तौर पर कानून को हाथ में लेते हुए उन्हें सरेआम पोल से बांध दिया गया। यह शर्मनाक मामला रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उस्मानपुर मजरे मझिगवां करन गांव का बताया जा रहा है। मामले में गांव के प्रधान विजय पर बच्चों को यह क्रूर सजा देने के आरोप लग रहे हैं।
हालांकि आरोपों के घिरने के बाद प्रधान विजय ने अपने बचाव में एक अजीब दावा पेश किया है। प्रधान का कहना है कि उन्होंने बच्चों को कोई सजा नहीं दी है, बल्कि बच्चों के परिजनों ने खुद ही उन्हें पेड़ से बांधा था। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली है। जैसे ही कोई तहरीर मिलती है उचित कार्रवाई की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







