तालाब में नहाने गये मासूम की डूबने से हुई मौत

  • तालाब में नहाने गये मासूम की डूबने से हुई मौत

तेजस टूडे ब्यूरो
अश्विनी सैनी
उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के पालिया गांव में बुधवार को तालाब में नहाते समय 10 वर्षीय बालक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इधर परिजन उसकी खोज करते रहे। गुरुवार सुबह तालाब में बेटे का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मौत की सूचना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे के बाद ग्रामीणों के बीच मां की लापरवाही को लेकर भी चर्चा होती रही।
जानकारी के मुताबिक बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के भूरा टोला के रहने वाले सचिन (10) पुत्र सुशील बुधवार शाम अपनी मां लाली के साथ ननिहाल ग्राम पालिया जा रहा था। बताया जाता है कि गांव के बाहर स्थित तालाब पर पहुंचने पर सचिन ने नहाने की जिद करने लगा। इसके बाद मां उसे वहीं छोड़कर घर चली मायके स्थित घर चली गई। घर पहुंचने के बाद वह अन्य कामकाज में व्यस्त हो गई और कुछ देर तक बेटे का ध्यान नहीं रहा। काफी देर तक सचिन के घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की गई। देर रात तक परिजन और ग्रामीण उसे खोजते रहे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे ग्रामीणों ने तालाब में एक शव उतराता देखा।
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो शव सचिन का निकला। बेटे का शव देखते ही मां बेसुध हो गई और परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत पूछे जाने पर कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला तालाब में डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घर का इकलौता चिराग था दिवंगत
दिवंगत सचिन दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते बच्चे पर ध्यान दिया जाता तो शायद यह हादसा टल सकता था। बेटे की मौत को लेकर परिजनों व ननिहाल में चीख-पुकार मची रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA