सूचना अधिकार अधिनियम के तहत नपा से मांगी गई सूचनाएं
ओबैदुल्ला असरी
भदोही। नगर के काजियाना वार्ड के पूर्व सभासद शफीक अहमद राईन ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को सूचना अधिकार अधिनियम के तहत पत्र भेजकर 4 बिंदुओं पर सूचना मांगी है। उन्होंने 15 दिन में सूचना को उपलब्ध किए जाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन नगर निकाय द्वारा 6 जुलाई को भदोही के वार्डों के परिसीमन के संबंध में अधिसूचना प्रारूप जारी किया गया। जिसमें नगर को 28 वार्डों में विभाजित किया गया है।




















