पंचायतस्तरीय किसान पाठशाला में दूसरे दिन तकनीकी खेती की दी गयी जानकारी
जयशंकर दुबे एडवोकेट
सुल्तानपुर। कादीपुर तहसील के अखण्ड नगर विकास खण्ड के जय ज्ञान नगर उनुरखा ग्रामसभा में कृषि विभाग और जय ज्ञान एग्री जंक्शन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड जय ज्ञान नगर उनुरखा में ग्राम पंचायत स्तरीय दो दिवसीय किसान पाठशाला के दूसरे दिन पंचायत भवन उनुरखा पर किया गया। मास्टर ट्रेनर ने तकनीकी खेती के साथ जैविक खेती की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर कृषि विशेषज्ञ व जय ज्ञान एग्री जंक्शन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के डायरेक्टर ज्ञानचन्द्र तिवारी ने मौजूद किसानों को तकनीकी खेती की जानकारी देते हुए बताया कि किसान समूह के माध्यम से जुड़ कर अपनी खेती के उत्पाद का कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं और किसान एफपीओ के माध्यम से जुड़कर अपने उत्पादन को मण्डी में बेचकर सही मूल्य प्राप्त कर ज्यादा मुनाफा कमा रहे हैं जिससे अन्नदाता की आय दुगुनी हो रही है। मास्टर ट्रेनर ने कहा कि अन्नदाता तकनीकी खेती को जैविक बनाएं और अपने जैविक उत्पाद को बाजार में ले जाएं बाजार इंतजार कर रही है। कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाएं। एटीएम रवि सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तरीय किसान पाठशाला प्रदेश के सभी न्याय पंचायत के ग्रामसभा में आयोजित किया गया है जिसमें ग्राम पंचायत स्तर पर अन्नदाता को जागरूक किया जा सके। मंगलवार को दूसरे दिन ग्रामसभा उनुरखा में कृषि विभाग की सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और एफपीओ के बारे में मास्टर ट्रेनर ने जानकारी दी। इस मौके पर प्रगतिशील किसान जीत बहादुर सिंह ने बताया कि किसान तकनीकी खेती के साथ जैविक खेती अपनाएं और कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाएं। यह किसान पाठशाला इसीलिए फायदे मंद है। इस मौके पर प्रधान उनुरखा अजय कुमार ने सभी को धन्यवाद देते हुये कहा कि हमारा ग्रामसभा हमेशा आगे रहा है और तकनीकी खेती में भी कृषि विभाग के सहयोग से आगे रहेगा। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान उनुरखा लल्लन तिवारी, सत्य नारायण तिवारी, पंचायत सहायक प्रिया, बीसी सखी रेनू समेत स्वयं सहायता समूह की महिला सुषमा, चंद्रावती, आरती देवी, रेखा, रीमा, पूजा, सरोजा, सुमन, रंगीता, सुरेंद्र, मालती, सुमित्रा, अनीता, शकुंतला, किसान राम सकल तिवारी, संतोष मिश्रा, लालजी वर्मा, विनोद तिवारी, सफाई कर्मचारी आशुतोष शुक्ला, विजई, जित्तू, सौरभ समेत तमाम किसान मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






