HomeGorakhpurगोष्ठी में दी गयी संचारी रोगों से बचाव की जानकारी

गोष्ठी में दी गयी संचारी रोगों से बचाव की जानकारी

गोष्ठी में दी गयी संचारी रोगों से बचाव की जानकारी

अजय जायसवाल
गोरखपुर। नागरिक सुरक्षा गोरखपुर के तत्वावधान में सोमवार को गोरखनाथ स्थित मौलाना आजाद हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों को संचारी रोग, लक्षण एवं बचाव विषय पर जागरुक गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस मौके पर उपस्थित नागरिक सुरक्षा के मुख्य स्टाफ ऑफिसर महबूब सईद एवं विद्यालय के प्रबंधक फैयाज आलम एडवोकेट ने अतिथिओं का स्वागत किया। तदुपरांत पदाधिकारीद्वय ने संचारी रोग पर आधारित प्रश्न मंच में सही जवाब देने वाले छात्रों को उपहार प्रदान किया। महबूब सईद ने कहा कि डेंगू से घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि कुछ जरुरी एहतियात अपनाकर इस बीमारी से अपना बचाव किया जा सकता है। जैसे— पुराने टायर, डिस्पोजल कप, कबाड़ में पानी जमा न होने दें, पानी के बर्तन व टंकी को ढक कर रखें आदि उन्होंने कहा कि हर सरकारी चिकित्सालय में इस बीमारी का इलाज उपलब्ध है, समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेकर अपना बचाव किया जा सकता है। वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक वेद प्रकाश यादव ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए समुदाय स्तर पर व्यापक जागरुकता अभियान चलाया जाना चाहिए जिससे लोग सावधानियों को अपनाकर बीमारी से अपना बचाव कर सके और लोगों को भी बचने की सलाह दे सके। गोरखनाथ प्रखण्ड के पोस्ट वार्डेन आरक्षित एवं मीडिया प्रभारी डा. अमरनाथ जायसवाल ने डेंगू के लक्षण, बचाव एवं सावधानियों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों से अपील किया कि गोष्ठी में दी गई जानकारियों को अपने परिवार और समाज में लोगों को बताएं और जागरूक करें।गोष्ठी के दौरान छात्रों को संचारी रोग से बचाव पर आधारित पर्चे भी बांटे गए। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य गुलाम साबिर ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। गोष्ठी में मोहम्मद अहमद, शकील अहमद, अमीरुद्दीन, मोहम्मद इरफान, अभिषेक अमलतास, वुद्धप्रिय गौतम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read