कृषक गोष्ठी में गन्ने में लाल सड़न रोग से बचाव की दी गयी जानकारी
अमित त्रिवेदी
हरदोई। गन्ना समिति गेट एवं इफको के संयुक्त तत्वावधान में कृषक गोष्ठी ग्राम मेण्डुआ में आयोजित की गई जिसमें भारी संख्या में कृषकों ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी में इफको प्रतिनिधि नैनों यूरिया, नैनो डी.ए.पी. एवं गन्ने में लाल सड़न रोग से बचाव की विस्तृत जानकारी दी गयी। गोष्ठी को इफको के क्षेत्रीय प्रतिनिधि आकाश चौबे तथा अजय प्रताप सिंह सचिव हरदोई गेट, उमा कान्त शुक्ल एवं चीनी मिल हरियावां के उप महा प्रबन्धक (गन्ना) डा० हरेन्द्र त्रिपाठी तथा इफको एम.सी के क्षेत्रीय प्रतिनिधि जुल्फकार अहमद ने कृषकों को सम्बोधित किया। सचिव गन्ना समिति गेट ने उपस्थित कृषकों का आभार व्यक्त किया।














