कानूनी व कोविड-19 जागरूकता शिविर में दी गयी जानकारी | #TEJASTODAY
कानूनी व कोविड-19 जागरूकता शिविर में दी गयी जानकारी | #TEJASTODAY
जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
जौनपुर (टीटीएन) 14 अक्टूबर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला प्राधिकरण एमपी सिंह की अनुमति से मध्यस्थता हाल में बुधवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की भूमिका और कार्य, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महिलाओं, महिलाओं और संविधान की शिकायतों के समाधान में महिलाआंे और विधवाओं के लिए कानूनी जागरुकता शिविर और कोविड-19 जागरुकता शिविर और कोविड-19 जागरुकता कार्यक्रम का अयोजन किया गया।
इस मौके पर मो. फिरोज सिविल जज सीडि/प्रभारी सचिव जिला प्राधिकरण ने बताया कि भारत में लड़कियों के साथ भेदभाव युगों से चला आ रहा है। आज भी भारतीय समाज के कई वर्ग ऐसे हैं जहां बालिकाओं को एक बोझ के रूप में माना जाता है। यह बेहद शर्म की बात है कि अभी भी कन्या भ्रूण हत्या के मामले सामने आते हैं। उनके द्वारा बताया गया कि अधिक से अधिक बालिकाओं को स्कूल भेजने की आवश्यकता है। शिक्षित लड़किया जीवन में सही निर्णय लेने में सक्षम होती है।
भारत सरकार की ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य बडे़ पैमाने पर जागरूकता पैदा करना महिलाओं के लिए कल्याणकारी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और उनकी मदद करना है। साथ ही सचिव ने घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिषेध अधिनियम पाक्सो एक्ट पर प्रकाश डाला गया। कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के उपायों यथा मास्क का प्रयोग, सामाजिक दूरी, साफ-सफाई एवं कुछ घण्टों के अंतराल पर साबुन से हाथ धोने इत्यादि के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।
पैनल लॉयर सुनील शुक्ला एवं देवेन्द्र यादव ने जिला प्राधिकरण द्वारा महिलाओं को प्रदान की जाने वाली सहायता के बारे में बताया। साथ ही रिसोर्स पर्सन रंजीता शर्मा ने महिलाओं के अधिकार, शिक्षा तथा सामाजिक समानता की आवश्यकता पर जोर देते हुए लोगों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन शालिनी मौर्य, सुरेश चन्द्र यादव एडवोकेट, सुबाष चन्द्र यादव, सुनील गौतम पीएलवी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें