विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर के दौरान योजनाओं की दी जानकारी

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर के दौरान योजनाओं की दी जानकारी

अब्दुल शाहिद
बहराइच। योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिये आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से आमजन में जागरुकता बढ़ाये जाने के उद्देश्य से 15 नवम्बर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक संचालित होने वाले विकसित भारत संकल्प यात्रा अन्तर्गत शनिवार को विकास खण्ड चित्तौरा की ग्राम पंचायत खलीलपुर व टेपरहा, ब्लाक हुज़ूरुपर की ग्राम पंचायत सरखना व चाकू जोत, ब्लाक जरवल की ग्राम पंचायत करमुल्लापुर व पारस रामपुर, ब्लाक महसी की ग्राम पंचायत बंसपुरवा व पचदेवरी, ब्लाक मिहींपुरवा की ग्राम पंचायत कुड़वा व गोपिया, ब्लाक नवाबगंज की ग्राम पंचायत बसन्तपुर ऊदल व भगवानपुर करिंगा, ब्लाक फखरपुर की ग्राम पंचायत सरायअली व ब्लाक रिसिया की ग्राम पंचायत रिसिया की ग्राम पंचायत महरू व खैरी दिकौली में शिविर का आयोजन कर बड़ी संख्या में आये हुए ग्रामवासियों को लाभान्वित किया गया। खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना का प्रचार-प्रसार, पंजीकरण एवं आधार सीडिंग, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा समृद्धि दिवस आजीविका, आजीविका मेला, संसाधन मेला, उत्पाद प्रदर्शनी, व्यापार/उद्यम विचार प्रतियोगिता, सरकारी योजनाओं के लिये जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण कार्यक्रम डिजीटल विपणन, वित्तीय साक्षरता, ई-कामर्स, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, जिला अग्रणी बैंक द्वारा जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम मुद्रा लोन एवं अन्य वित्तीय समावेशन योजनाओं में अभ्यर्थियों का पंजीकरण, स्टैण्डअप/स्टार्टअप तथा कृषि विभाग द्वारा कार्यशाला एवं प्रदर्शनी, सरकारी योजनाएं, नवीनतम तकनीकी, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम प्रणाम योजना, नैनो फर्टिलाइज़र के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया गया। शिविर के दौरान चिकित्सा एवं स्वासथ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य मेला, आयुष्मान कार्ड का पंजीकरण/जागरूकता, एएनसी क्लीनिक, टीकाकरण, एनसीडी स्क्रीनिंग, पिकल सेल एनीमिया की जांच व उपचार, क्षय रोग स्क्रीनिंग, क्षय रोम विजेता रैली, टी.बी. चैम्पियन रैली, प्रधानमंत्री जन औषधि के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ युवक मंगल दल के सदस्यों को खेल किट के वितरण के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सथानीय कलाकारों व छात्र-छात्राओं को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया तथा माई भारत स्वयंसेवकों का पंजीकरण भी किया गया। शिविर के अन्त में मौजूद लोगों को भारत संकल्प की शपथ भी दिलायी गयी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA