बालू की धड़ल्ले से हो रही चोरी, प्रशासन मौन
राकेश कुमार
सिरदला, नवादा (बिहार)। इन दिनों क्षेत्र के तिलैया नदी में बिलारपुर मंडल घाट एवं धनार्जय नदी में बड़गाँव, दुबरी बीघा व राजाबीघा अमझरी घाट से बड़े पैमाने पर बालू की चोरी माफियाओं के द्वारा किया जा रहा है। जानकारी के बावजूद पुलिस किसी प्रकार की कार्यवाई से परहेज कर रहे हैं। स्थानीय लोगों की माने तो प्रति दिन करीब पांच लाख रुपये मूल्य की राजस्व की चोरी किया जा रहा है। संध्या सात बजे से ही घाट में ट्रैक्टरों की लाइन लग जाती है।
जो करीब ढाई बजे रात तक एक लाइन ट्रैक्टर उस रफ्तार में चलती है कि रास्ते में धोखा से भी कोई आ गया तो उसे कुचलकर निकाल जायगा। पुलिस के द्वारा कार्यवाई नही किये जाने से बालू माफियाओं के मनोबल काफी ऊंचा है। वही आये दिन सरकार के खनन विभाग को लाखों रुपये की राजस्व का चूना लग रहा है। क्षेत्र सैकड़ो जगहों पर वगैर खनन विभाग के अनुमति के ही बालू डंप कर करीब छह हजार रुपये प्रति ट्रैक्टर बालू को बेचा जा रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












