खेलेगा भारत तभी तो स्वस्थ रहेगा भारत: आरके पटेल
डीएम के अथक प्रयास से लगभग दो करोड़ रूपये खेल प्रोत्साहन प्रस्ताव भेजा गया
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। सांसद बांदा/चित्रकूट आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलाधिकारी अभिषेक आनंद, मुख्य विकास अधिकारी अमृत पाल कौर, कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी की उपस्थिति में जिम का उद्घाटन व स्पोर्ट स्टेडियम चित्रकूट में दीपावली उत्सव का आयोजन हुआ। दीपावली उत्सव में प्रयागराज से आमंत्रित किए गए नृत्यक की मुख्य नृत्य द्वारा अपनी मूंछों में मोमबत्ती बांधकर प्रदर्शन किया गया। इसके पहले सांसद ने जिम हाल का विधिवत उद्घाटन करके खेल प्रेमियों को समर्पित किया। साथ ही जिम हाल में लगे इंस्ट्रूमेंट का अवलोकन भी किया। अभी तक स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की कोई व्यवस्था नहीं थी। अब स्टेडियम के अंदर आधुनिक जिम की स्थापना हो गई है जिसमें अति अत्यधिक मशीन लगाई गई है जिस खेल प्रेमी तथा उसमें रजिस्ट्रेशन करने वाले व्यक्ति अपने शरीर के हर अंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। अत्यधिक जिम के अंदर ट्रेडमिल ओलंपिक सेट डंबल साइकिलिंग कलिंग पुलिंग मशीन स्टनर इंक्लिन डिक्लिन बेंच कर्लिंग मशीन आदि अत्याधुनिक मशीन लगाई गई है जिसमें अभ्यास हेतु प्रथम माह में शुल्क रजिस्ट्रेशन के साथ 1200 फीस तथा प्रति मा 700 फीस देकर अभ्यास हेतु एडमिशन लिया जा सकता है। यह एडमिशन 1 दिसंबर से जिम ट्रेनर उपलब्ध होने के बाद लिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए स्पोर्ट स्टेडियम में अख्तर हुसैन से संपर्क स्थापित करें। जिम का निर्माण जिला पंचायत के सौजन्य से रुपया 3672000 की लागत से कराया गया है। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत द्वारा 7 लाख की लागत से सड़क का निर्माण भी कराया जा रहा है। खेलेगा भारत तो स्वस्थ रहेगा भारत के साथ उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार खेल और युवाओं के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है तथा खेलो एवं युवाओं से संबंधित जो भी विकास विकास कार्य है, उसे कराया जा रहा है। स्टेडियम में स्विमिंग पूल बैडमिंटन सहित अन्य कोर्ट बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा लगातार भारत के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया है। हमारी बेटा/बेटियां खेलों में आगे बढ़े यही मेरी कामना है। सभी लोग मिलकर इसे सुरक्षित रखें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद का गौरवशाली समय है।जिम बना जिसमें सभी लोगों का सहयोग है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में खेलों में रुझान बढ़ता जा रहा है। सभी क्षेत्रों में हम प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां पर बैडमिंटन व अन्य खेलों की शुरुआत हो गई है। इस उपलब्धि के लिए जनपदवासियों को बधाई है। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि सभी के सहयोग से व कड़ी मेहनत से खिलाड़ी जनपद का नाम रौशन करें। जिलाधिकारी की भूमिका सराहनीय है। स्टेडियम अच्छा बन चुका है। इसमें लाइटिंग आदि की व्यवस्था हो गई है। जिलाधिकारी के प्रयास से एक करोड़ 99 लाख का स्विमिंग पूल का प्रस्ताव भी शासन द्वारा पास हो गया है जो जल्द ही निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत द्वारा प्रभागीय वनाधिकारी को वॉटर टैंकर भी दिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार, विवेक अग्रवाल, अजय अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, डा. सुधीर अग्रवाल, अपर मुख्या अधिकारी जिला पंचायत सुधीर कुमार, बंदोबस्त अधिकारी मनोहर लाल धर्मान, खेल प्रशिक्षक सहित खिलाड़ी उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















