HomeTrendingभारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर: राजीव गुप्ता

भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर: राजीव गुप्ता

भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर: राजीव गुप्ता

अंकित सक्सेना
बदायूं। चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की उपरांत भाजपाइयों ने जिले भर में जगह-जगह मिष्ठान वितरण, पटाखे छोड़कर, तिरंगा ध्वज फहराकर खुशी का इज़हार किया। बदायूं शहर के इंद्रा चौक व बड़ा बाजार में भाजपाइयों ने एकत्रित होकर हाथ में तिरंगा ध्वज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र लेकर मिष्ठान वितरण व पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस सफलता का पूरा श्रेय इसरो के वैज्ञानिकों व चंद्रयान-3 की पूरी टीम को जाता है। देश के 140 करोड़ देशवासियों को बहुत गर्व महसूस हो रहा है। भारत का ये कदम निश्चित तौर पर विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष शारदेन्दु पाठक, विश्वजीत गुप्ता, मनोज गुप्ता, जितेंद्र साहू, रजनी मिश्रा, पंकज शर्मा, गोविंद पाठक, अंकित मौर्य, पारस गुप्ता, सहदेव सागर, ज्ञानेंद्र चौहान, नीतेश वार्ष्णेय, रवि बाल्मीकि समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read