HomeGorakhpur4 जून के बाद इंडी गठबन्धन का समाप्त हो जायेगा अस्तित्व: हिन्दू...

4 जून के बाद इंडी गठबन्धन का समाप्त हो जायेगा अस्तित्व: हिन्दू महासभा

4 जून के बाद इंडी गठबन्धन का समाप्त हो जायेगा अस्तित्व: हिन्दू महासभा

इंडी गठबन्धन का कुनबा पूरी तरह से बिखर जायेगा: संजय
संजय कुमार
गोरखपुर। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने लोकसभा चुनाव चुनाव 2024 के अंतिम 7वें चरण का मतदान निर्विघ्न संपन्न होने पर देशवासियों को लोकतंत्र के इस उत्सव में उत्साह एवं हर्षोल्लास से शामिल होकर मतदान करने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गत लोकसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार मतदान का प्रतिशत कम रहा, जो चुनाव तंत्र के प्रति मददाताओं की उदासीनता को दर्शाता है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सात चरणों के लंबे चुनावी प्रारूप को निष्पक्ष और विधिपूर्वक संपन्न करवाने पर भारतीय निर्वाचन आयोग को बधाई दी है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बीएन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग और उसके परिश्रमी अधिकारियों ने पूरी निष्पक्षता के साथ निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न करवाते हुए विपक्षी दलों की किंतु परंतु की आशंकाओं को ध्वस्त किया है। जारी बयान के अनुसार हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि चार जून के बाद इंडी गठबंधन में शामिल सभी राजनीतिक दल हार के लिए एक दूसरे पर दोषारोपण कर आपस के लड़ेंगे और इंडी गठबंधन का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा। इसी के साथ राहुल गांधी को अपनी राजनीतिक विरासत का बोरिया बिस्तर उठाकर इटली रवाना होने पर विवश होना पड़ेगा। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चंद्र शेखर भट्ट ने कहा कि इस बार मतदाताओं ने धर्म और जाति के नाम पर वोट की राजनीति को नकारते हुए देश और समाज के सशक्तिकरण के नाम पर नरेंद्र मोदी के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने कहा कि एक नए राजनीतिक शक्ति का उदय होने के बाद ही भाजपा को केंद्र की सत्ता से बेदखल किया जा सकता है, जिसकी वर्तमान में दूर दूर तक कोई संभावना नजर नहीं आ रही। इस अवसर पर हिन्दू महासभा के एसपी सिंह, शत्रुघ्न सिंह उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष, संजय भैया उत्तर प्रदेश सचिव, मनोज मिश्रा, संतोष यादव, जिलाध्यक्ष संत कबीर नगर आनंद शंकर पाठक, बहराइच नीतेश चंद श्रीवास्तव, निकिता पांडे महिला मोर्चा गोरक्ष प्रांत अध्यक्ष, नैना, सुप्रिया श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा गोरखपुर ने भी बयान में बताया कि चार जून को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दो तिहाई से अधिक बहुमत से नई सरकार के गठन का परिणाम घोषित होगा और इंडी गठबंधन का कुनबा पूरी तरह से बिखर जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read