चरित्र में नशा मुक्ति का समावेश ही सच्ची जागरूकता: न्यायमूर्ति

  • चरित्र में नशा मुक्ति का समावेश ही सच्ची जागरूकता: न्यायमूर्ति

तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव जायसवाल
प्रयागराज। विश्व तम्बाकू रहित दिवस पर रविवार को क्षेत्रीय मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी कार्यालय प्रयागराज क्षेत्र द्वारा सिविल डिफेन्स एवं लायन्स क्लब के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय उद्यान शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद पार्क में जनजागरूकता रैली का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य को तम्बाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह न्यायाधीश इलाहाबाद उच्च न्यायालय रहे जिन्होंने हरी झण्डी दिखाकर जनजागरूकता रैली को रवाना किया। साथ ही कहा कि तम्बाकू एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है। नशामुक्ति केवल एक सरकारी अभियान या औपचारिक संकल्प तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे प्रत्येक व्यक्ति के चरित्र एवं जीवनशैली में उतारना आवश्यक है। जब तक नशामुक्ति के मूल्य हमारे आचरण और व्यवहार का हिस्सा नहीं बनेंगे, तब तक एक स्वस्थ एवं सशक्त समाज की स्थापना संभव नहीं है। उन्होंने सभी नागरिकों से तम्बाकू सहित अन्य नशीले पदार्थों के उन्मूलन हेतु सक्रिय भूमिका निभाने तथा समाज में व्यापक जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
न्यायमूर्ति ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों को “नशामुक्त भारत” के निर्माण का संकल्प भी दिलाया। उपस्थित जनसमूह ने तम्बाकू एवं नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ ग्रहण की। उपनियंत्रक सिविल डिफेन्स नीरज मिश्रा एवं सहायक उपनियंत्रक राजीव तिवारी ने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से ही नशामुक्त समाज का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में सिविल डिफेन्स के स्वयंसेवकों, लायन्स क्लब के सदस्यों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता किया। रैली के दौरान नशामुक्ति एवं तम्बाकू निषेध से संबंधित नारों एवं संदेशों के माध्यम से जनसामान्य को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का समापन नशामुक्त एवं स्वस्थ भारत के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नीरज मिश्रा, उपनियंत्रक सिविल डिफेन्स, प्रयागराज, राजीव तिवारी, सहायक उपनियंत्रक सिविल डिफेन्स, प्रयागराज तथा लायन्स क्लब के लायन अर्पणधर दुबे, मंडलाध्यक्ष, लायन उदय चंदानी, उपमंडलाध्यक्ष प्रथम, लायन उमेश चंद्र कक्कड़, उपमंडलाध्यक्ष द्वितीय, लायन शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, प्रोटोकॉल अधिकारी, सदस्य नशा मुक्त भारत अभियान, पवन पाण्डेय यातायात निरीक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन चारूल मिश्रा क्षेत्रीय मद्य निषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी प्रयागराज क्षेत्र ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA