महायज्ञ एवं भागवत कथा का शुभारम्भ
तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
सुमेरपुर, हमीरपुर। स्थानीय क्षेत्र के इंगोहटा गांव स्थित हिम्मत बाबा समाधि स्थल में गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ नवचंडी महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।ब्रह्मलीन संत श्री हिम्मत गिरि बाबा एवं स्वामी रोटीराम जी महाराज की प्रेरणा से हिम्मत बाबा सेवा समिति द्वारा आयोजित यह धार्मिक महोत्सव 21 से 28 मई तक चलेगा। कार्यक्रम में यज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा, रामलीला, दंगल और विराट कवि सम्मेलन सहित कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन होंगे। कलश यात्रा गाजे-बाजे और भगवान की आकर्षक झांकियों के साथ पूरे गांव में निकाली गई। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए यात्रा में भाग लिया। यात्रा के समापन के बाद मूसानगर के प्रसिद्ध भागवताचार्य प्यारे लाल तिवारी ने श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया। रात्रि में हमीरपुर और कानपुर से आए कलाकारों ने भजन एवं झांकियों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के श्रद्धालु पूरे उत्साह से जुटे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

