यज्ञ के नाम पर चन्द पैसों के लिये धर्म का उड़ाया जा रहा उपहास
चन्द्रभूषण तिवारी
कैमूर (बिहार)। सोनहन क्षेत्र के जागेबरांव पंचायत स्थित डिहरमा गांव में हो रहे यज्ञ में सनातन धर्म अनुयायियों के उपस्थिति में यज्ञ समिति व यज्ञाचार्य द्वारा चंद पैसों की लोभ में यज्ञ के उपलक्ष्य में हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच से फीता काटकर उपहास उड़ाया गया। बताते चलें कि सनातन धर्म के तहत किसी भी धार्मिक कार्य में फीता काटना धागा काटना वर्जित है। सनातन धर्म के तहत नारियल तोड़कर, दीप प्रज्वलित कर शुभ कार्य प्रारंभ किया जाता है।
उपरोक्त स्थल पर यज्ञ समिति के प्रबंधक एवं यज्ञाचार्य द्वारा चंद पैसों की लोभ में भभुआं पार्षद लल्लू पटेल को बुला ईसाइयत धर्म के अनुरूप फीता कटवाकर सनातन धर्म का उपहास उड़ाया गया। मामले को संज्ञान में आने के बाद राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ बिहार प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष सह पत्रकार जैनेंद्र तिवारी, राष्ट्रीय परशुराम सेना के बिहार प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी, बजरंग दल के जिला संयोजक सह करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष बिहार प्रिंस कुमार सिंह द्वारा निंदा किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।