जमीनी विवाद में दबंगों ने पीड़ित को मारपीट कर किया घायल
संतोष तिवारी
मैनपुरी। बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम जासमई में दबंगों द्वारा जमीनी विवाद में किसान को मारपीट कर घायल कर दिया गया है। जासमई निवासी किसान रमेश का जमीनी विवाद गाव के ही राकेश सिंह के साथ चल रहा था। इसी बात को लेकर राकेश सिंह ने अन्य लोगों के साथ मिलकर रमेश के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी जिसमें रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसके बाद परिजनों द्वारा रमेश को मैनपुरी जिला चिकित्सालय में जहां उपचार के लिए भर्ती कराया गया, वहीं पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 7 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं की है और न ही पीड़ित पक्ष का बयान लेने कोई पुलिसकर्मी मौके पर आया है। घटना के बाद भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के लोगों ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित पक्ष से मुलाकात कर अधिकारियों से मिलकर मामले में कार्यवाही कराए जाने का आश्वासन दिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















